फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   September rains destroy farmers' crops in several villages, including Gauna.

Lalitpur News: सितंबर की बारिश से गौना सहित कई गांवों में किसानों की फसलें बर्बाद

Fri, 04 Sep 2026 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
September rains destroy farmers' crops in several villages, including Gauna.
सौजना। सितंबर माह में लगातार हो रही तेज बारिश किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। पानी भरने से फसलें पूरी तरह डूब गई हैं। गौना, कुशमांड़, चढ़रा, टींकरा उल्दना और वगसपुर सहित दर्जनों गांव प्रभावित हुए हैं। सोयाबीन और उड़द की फसलों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। कई जगह उड़द और सोयाबीन के फूल तेज हवाओं से झड़ गए हैं। जल निकासी न होने से फसलों की जड़ें सड़ने लगी हैं। पूरे दिन बादल छाए रहने और धूप न निकलने से भी फसलों पर बुरा असर पड़ रहा है। किसानों के अनुसार, पिछले एक-दो वर्षों से खरीफ की फसलें अतिवृष्टि व अनावृष्टि के कारण खराब हो रही हैं। इससे पैदावार में कमी आने से किसान चिंतित हैं। किसानों ने प्रशासन से जलभराव वाले खेतों का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed