फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Bike collides with cattle in Madawara; youth critically injured.

Lalitpur News: मड़ावरा में गोवंश से टकराई बाइक, युवक गंभीर घायल

Thu, 03 Sep 2026 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with cattle in Madawara; youth critically injured.
मड़ावरा-रनगांव। कस्बे में बुधवार देर शाम ब्लॉक मुख्यालय के पास बाइक सवार सड़क पर बैठे गोवंश से टकरा गया। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम धवा निवासी विजय (25) बुधवार देर शाम किसी जरूरी काम से मड़ावरा आ रहा था। ब्लॉक मुख्यालय के पास रात के अंधेरे में उसे गोवंश नहीं दिखा। उसकी मोटरसाइकिल गोवंश से टकराकर असंतुलित होकर सड़क पर फिसल गई और विजय करीब 10 फुट दूर तक घसीटता चला गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय लोगों के अनुसार, मड़ावरा में अन्ना गोवंशों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इन अन्ना जानवरों को सड़कों से हटाकर किसी सुरक्षित स्थान पर भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed