फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   15 feet of water came on the Ripta of Matatila from Thana village, traffic stopped

Lalitpur News: थाना गांव से माताटीला के रिपटा पर आया 15 फुट पानी, आवागमन बंद

Wed, 30 Jul 2025 11:58 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
15 feet of water came on the Ripta of Matatila from Thana village, traffic stopped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालबेहट। मध्यप्रदेश के विदिशा और भोपाल सहित जनपद में हो रही बारिश का असर माताटीला एवं सुकुवां-ढुकुवां बांध पर दिख रहा है। बांध से भारी मात्रा में जल निकासी के चलते थाना गांव और माताटीला के मध्य बने रिपटे पर लगभग पंद्रह फुट पानी भर गया। जिससे दोनों गांवों का आवागमन बंद हो गया। थाना गांव के बच्चे माताटीला स्थित विद्यालय तक नहीं जा सके। वहीं, बांध से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने की खबर के बाद उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने बांध के भराव वाले गांवों में लेखपालों के माध्यम से मुनादी कर के लोगों को पानी से दूर रहने अपील कराई।
0000
सुकुवां-ढुकुवां हुआ लबालब
माताटीला बांध से भारी मात्रा में जल निकासी के चलते ब्रिटिश समय का बना सुकुवां-ढुकुवां बांध भी लबालब हो गया। जिसके चलते उगरपुर, भैंसनवारा, भैंसनवारा खुर्द आदि गांवों में नदी एवं बांध के भराव में स्थित किसानों के खेतों में पानी भर गया।
विज्ञापन


दोनों स्थानों पर लगा रहा सैलानियों का तांता
बांधों से भारी मात्रा में जल निकासी के बाद दोनों बांधों पर गिरते हुए पानी के विहंगम दृश्य को देखने के लिए भारी संख्या में सैलानी जुटे। लेकिन दोनों स्थानों पर सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed