फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Temple doors remain closed due to lunar eclipse

Lakhimpur Kheri News: चंद्र ग्रहण के चलते मंदिरों के कपाट रहे बंद

Tue, 03 Mar 2026 10:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 03 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Temple doors remain closed due to lunar eclipse
संकटा देवी मंदिर के बंद रहे कपाट। संवाद
लखीमपुर खीरी। चंद्र ग्रहण के प्रभाव को देखते हुए शहर के मंदिरों के कपाट अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं। सुबह नियमित आरती के बाद मंदिरों के द्वार श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए, जिन्हें शाम सवा सात बजे खोला गया। संकटा देवी मंदिर आरती समिति के सदस्य कमल मिश्रा ने बताया कि ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर की विधिवत शुद्धि की गई। इसके उपरांत भगवान का विशेष श्रृंगार, भोग अर्पण और संध्या आरती संपन्न हुई।
विज्ञापन



हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण को महत्वपूर्ण खगोलीय घटना माना जाता है। मान्यता है कि ग्रहण काल में वातावरण में सूक्ष्म नकारात्मक प्रभाव बढ़ जाते हैं, जिससे पूजा-पाठ और देव प्रतिमाओं को स्पर्श करना वर्जित माना गया है। इसी परंपरा के तहत ग्रहण अवधि में मंदिरों के कपाट बंद रखे जाते हैं। ग्रहण समाप्ति के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण कर नियमित दर्शन-पूजन पुनः आरंभ किया जाता है। संवाद
विज्ञापन

---------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सूतक काल में बंद रहे पौराणिक शिव मंदिर के कपाट

गोला गोकर्णनाथ। मंगलवार को चंद्रग्रहण के सूतक काल में पौराणिक शिव मंदिर के कपाट बंद रहे। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की चौखट पर माथा टेककर लौटे। साथ ही शहर के अन्य मंदिरों के द्वार भी सूतक काल में बंद रहे। धार्मिक ग्रंथों और मान्यताओं के अनुसार, मंदिरों में सूतक काल के दौरान दर्शन, पूजन, मूर्ति स्पर्श और अनुष्ठान वर्जित हैं। ग्रहण समाप्त होने के बाद शाम को मंदिर परिसर की विशेष धुलाई, सफाई और शुद्धिकरण किया गया। इसके उपरांत सायंकाल विधिवत पूजन-अर्चना के बाद कपाट खोल दिए गए। देर शाम तक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के मंदिर में दर्शन, पूजन कर जलाभिषेक किया और हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed