फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   nighasan murder case four accused convicted sentence may be pronounced on 14 august

निघासन कांड : सामूहिक दुष्कर्म के बाद दो बहनों की हत्या में चार अभियुक्त दोषी, 14 अगस्त को सुनाई जाएगी सजा

Fri, 11 Aug 2023 04:08 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 11 Aug 2023 04:08 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के चर्चित निघासन सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में अदालत ने छोटू उर्फ सुनील, आरिफ, करीमुद्दीन और जुनैद को दोषी पाया है। 14 अगस्त को चारों अभियुक्तों को सजा सुनाई जाएगी। 

विज्ञापन
nighasan murder case four accused convicted sentence may be pronounced on 14 august
निघासन कांड के दोषी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर के चर्चित निघासन कांड में करीब 11 महीने बाद फैसला आ गया। अनुसूचित जाति की दो बहनों को सरेआम घर से अगवा कर ले जाने के बाद दुष्कर्म और फिर उनकी हत्या करने के मामले में कोर्ट ने शुक्रवार को चार अभियुक्तों को दोषी करार दिया। एडीजे (पॉक्सो एक्ट) राहुल सिंह 14 अगस्त को दोषी आरिफ, करीमुद्दीन, जुनैद और सुनील उर्फ छोटू को सजा सुनाएंगे।

विज्ञापन


यह घटना 14 सितंबर 2022 को निघासन थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। दुष्कर्म और हत्या के बाद दोनों बहनों के शव बाग में पेड़ से लटका दिए गए थे। घटना की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई थी। कुल छह आरोपियों को जेल भेजा गया था। इनमें से 16 वर्ष से अधिक उम्र के एक किशोर अपचारी की भूमिका पर भी अदालत 14 अगस्त को अपना निर्णय सुना सकती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- महिला की नृशंस हत्या: अर्धनग्न हाल में मिली लाश, दूर पड़े थे कपड़े, चेहरा कूंचा था... हाथ पर लिखे थे ये शब्द
विज्ञापन
विज्ञापन


छठे आरोपी के किशोर होने के कारण उसकी पत्रावली किशोर न्याय बोर्ड में चल रही है। अदालत ने जुनैद और सुनील को हत्या व दुष्कर्म का और करीमुद्दीन उर्फ डीडी व आरिफ को साक्ष्य मिटाने का दोषी माना। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बच्चियों के परिजनों को जल्द इंसाफ का भरोसा दिलाया था। 

पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चौदह दिन बाद ही आरोप पत्र अदालत में दाखिल कर दिया था। अदालती सुनवाई के दौरान 12 गवाह पेश किए गए थे। मौके पर मिले पर्स, आधार कार्ड और आरोपियों के गमछे सबूत बने तो पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों बहनों की गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी। वैज्ञानिक साक्ष्य में भी सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी।

दो घंटे बाद बाग में पेड़ से लटकी मिली थीं लाशें

शाम के वक्त दो मोटर साइकिलों से आए छह लोग जब दोनों बहनों को अगवा कर ले जाने के दो घंटे बाद ही जब पड़ोस के बाग में उनकी लाशें एक ही फंदे से लटकती हुई मिली थीं। इससे ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश फैल गया था। तब खुद एसपी को आगे स्थिति संभालना पड़ी थी। बाद में शासन के गंभीर होने पर प्रशासन को विवेचना में भी पूरी एहतियात बरतना पड़ी। 

अभियोजन कार्यवाहियों के लिए खुद डीएम और एसपी की मॉनिटरिंग में एडीजीसी बृजेश पांडेय को मुख्य जिम्मेदारी सौंपी गई। बचाव पक्ष से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना के आने के बाद एडीजीसी संजय सिंह को भी अभियोजन टीम में शामिल किया गया था। वहीं, मृतका के परिजनों ने हाईकोर्ट के वकील एसके सिंघानियां को अलग से पैरवी के लिए नियुक्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed