फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Bareilly Murder Case: Woman Dead Body Was Found, Clothes Were Lying Far Away

महिला की नृशंस हत्या: अर्धनग्न हाल में मिली लाश, दूर पड़े थे कपड़े, चेहरा कूंचा था... हाथ पर लिखे थे ये शब्द

Fri, 11 Aug 2023 10:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Aug 2023 10:00 AM IST
सार

Bareilly Crime: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बरेली में महिला की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव अर्धनग्न हालत में मिला है। कपड़े दूर पड़े थे। महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

विज्ञापन
Bareilly Murder Case: Woman Dead Body Was Found, Clothes Were Lying Far Away
Bareilly Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के शाही थाना क्षेत्र में बीते दिनों तीन महिलाओं की हत्या की तर्ज पर फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में भी एक महिला (45) की नृशंस हत्या कर दी गई। गुरुवार को महिला का अर्धनग्न हालत में शव पनवड़िया के जंगल में एक खेत में पड़ा मिला। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। महिला की पहचान नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


वहीं महिला की हत्या के पीछे लोग सीरियल किलर होने की आशंका जता रहे हैं। पनवड़िया से पूर्व दिशा में चकमार्ग के पास चरी के खेत में सुबह ग्रामीणों ने महिला का शव देखा। साड़ी के एक छोर से गला कसा था। साड़ी का कुछ हिस्सा शरीर के निचले हिस्से पर था। ब्लाउज आस्तीन में फंसा था। कुछ कपड़े दूर पड़े थे। 
विज्ञापन


चेहरा कूंचा हुआ और झुलसा था। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी मनोज कुमार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। ग्रामीणों ने बताया कि महिला का गला और चेहरे पर वार करके पहचान मिटाने का प्रयास किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पुलिस का कहना है कि शव दो दिन पुराना होने की वजह से ऐसी हालत हुई है। कीड़ों ने गला और चेहरा जख्मी कर दिया है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी क्राइम मुकेश कुमार, सीओ हर्ष मोदी ने मौका मुआयना किया।

हाथ पर लिखा शांति देवी-जगदीश

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल से सुराग जुटाए। महिला की एक कलाई पर शांति देवी और जगदीश लिखा मिला। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला का नाम शांति देवी और उसके पति का नाम जगदीश हो सकता है। खोजी कुत्ता आसपास ही घूमकर रह गया। किसी दिशा में आगे नहीं बढ़ सका। 

फोरेंसिक टीम ने काफी मशक्कत की पर घटनास्थल पर संघर्ष के निशान नहीं मिले। शव भी औंधे मुंह पड़ा था। माना गया कि हत्या कहीं और करके शव यहां फेंका गया है। लूट के साक्ष्य भी नहीं मिले। महिला के पैर में चांदी की पायल, बिछिया मौजूद थे। कपड़े भी कीमती लग रहे थे, जिन्हें आरोपी नहीं ले गए। महिला की चप्पलें भी खेत के पास मिली हैं।

खेत मालिक समेत तीन से पूछताछ
दो ग्रामीणों देवेंद्र और प्रमोद ने शव बुधवार शाम को ही देख लिया था, लेकिन उन्होंने डर की वजह से किसी को सूचना नहीं दी। गुरुवार को शव मिलने के बाद जब यह जानकारी पुलिस को हुई तो दोनों को थाने बुलाकर पूछताछ शुरू की गई। खेत मालिक जगदीश को भी बुलाकर पूछताछ की जा रही है।

आज पैनल से होगा पोस्टमार्टम
महिला का शव दोपहर बाद पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। नियमानुसार पहचान के लिए शव को अभी मोर्चरी में रखवाया गया है। डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

 

एसपी क्राइम मुकेश प्रताप सिंह ने बताया कि फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में महिला का शव मिला है, जो काफी खराब हालत में है। पोस्टमार्टम के बाद हत्या के तरीके और दुष्कर्म की पुष्टि हो सकेगी। पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के जिलों में फोटो भेजकर पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed