फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   director edu raids exam centres

शिक्षा निदेशक ने की परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी, मचा हड़कंप

Sat, 17 Feb 2018 07:24 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 17 Feb 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
director edu raids exam centres
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने शनिवार को संयुक्त शिक्षा निदेशक के साथ जिले के परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा। उन्होंने सात परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और सीसीटीवी की रिकार्डिंग भी देखी। इस दौरान उन्होंने कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला का निरीक्षण करने के साथ साथ कॉलेज में बने संकलन केंद्र पर कॉपियों के रख रखाव की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशक अवध नरेश शर्मा शनिवार की सुबह संयुक्त शिक्षा निदेशक सुरेंद्र कुमार तिवारी के साथ डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। डीआईओएस डॉ. आरके जायसवाल के साथ उन्होंने सबसे पहले केंद्र गोवर्धन लाल इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र बनिकापुरवा में छापा मारा। हालांकि इस दौरान उन्हें सब कुछ ठीक मिला। इसके बाद बेहजम के एसबी पटेल इंटर कॉलेज, राजरानी माता शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, कन्हैया इंटर कॉलेज, जिला पंचायत इंटर कॉलेज कालाआम और किसान इंटर कॉलेज फरधान का निरीक्षण कर सीसीटीवी रिकार्डिंग देखी। इसके बाद उन्होंने गोला के परीक्षा केंद्र कृषक समाज इंटर कॉलेज का निरीक्षण करते हुए रिकार्डिंग चेक की और कॉलेज में बने संकलन केंद्र पहुंचकर कॉपियों का रखरखाव और उनकी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम देखे। शिक्षा निदेशक के औचक निरीक्षण से सभी परीक्षा केंद्रों पर हड़कंप दिखा।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान बेहोश हुई छात्रा
खीरी टाउन। जिला पंचायत इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में परीक्षा दे रही हाईस्कूल की छात्रा शिवानी अचानक परीक्षा कक्ष में बेहोश हो गई। कक्ष निरीक्षक और प्रधानाचार्य ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed