फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Helpline opened for doubt resolution in Inspire Standard Scheme enrollment

Lakhimpur Kheri News: इंस्पायर मानक योजना के नामांकन में शंका समाधान के लिए खुली हेल्पलाइन

Fri, 04 Sep 2026 11:43 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 04 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Helpline opened for doubt resolution in Inspire Standard Scheme enrollment
लखीमपुर खीरी। इंस्पायर मानक योजना 2026-27 में अधिक से अधिक विद्यार्थियों के नामांकन के लिए ‘हेलो इंस्पायर हेल्पलाइन’ शुरू की गई है। हेल्पलाइन के माध्यम से योजना में नामांकन के दौरान आने वाली समस्याओं और शंकाओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी इंस्पायर मानक योजना के तहत सभी मान्यता प्राप्त बोर्डों के विद्यालयों में कक्षा छह से 12 तक के विद्यार्थियों के उत्कृष्ट वैज्ञानिक एवं नवाचारी विचारों के नामांकन किए जा रहे हैं। प्रत्येक विद्यालय की एक शाखा से अधिकतम पांच उत्कृष्ट नवाचारी विचार पोर्टल पर अपलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर तय है। जिले के विद्यालयों के प्रबंधन को नामांकन के दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर हेल्पलाइन के माध्यम से समाधान दिया जाएगा। इसके लिए 9415664679 नंबर जारी किया गया है। विद्यालय प्रबंधन और संबंधित विद्यार्थी आठ सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर दो से शाम पांच बजे के बीच हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। डॉ. दिनेश कुमार नामांकन से जुड़ी तकनीकी एवं अन्य शंकाओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed