{"_id":"597f344b4f1c1ba63f8b4b22","slug":"121501508683-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट लगने से विवाहिता की मौत
Updated Mon, 31 Jul 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवर/मोहम्मदी। चौकी क्षेत्र के अंतर्गत मड़ैया गांव में एक विवाहिता की करंट लगने से मौत हो गई, जिससे घर में कोहराम मच गया। मायके वालों की सहमति से उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार गांव के हरीराम की पत्नी सुनीता (25) रविवार की शाम घर में पंखे का स्विच लगा रही थी। तार शॉर्ट होने के कारण उसकोे करंट लग गया। परिवारवाले सुनीता को अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनीता का मायका पुवायां क्षेत्र के गांव विक्रमपुर में है। सूचना मिलने पर उसके माता-पिता सोमवार सुबह गांव पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी की। उन्होंने कोई कानूनी कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। ससुराल वालों ने उनकी सहमति से सोमवार को सुनीता का अंतिम संस्कार कर दिया। सुनीता की शादी 2 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके एक वर्ष की पुत्री अंशिका है।