फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   mother son die of electric shock in gaya raghunathpur village today bihar news

बिहार में दर्दनाक हादसा: बेटे को बचाने दौड़ी मां भी बनी करंट का शिकार, एक झटके में उजड़ गया परिवार

Thu, 27 Aug 2026 09:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 09:08 PM IST
सार

गयाजी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में खेत में मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आने से 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बेटे को बचाने पहुंची 62 वर्षीय मां भी करंट की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
mother son die of electric shock in gaya raghunathpur village today bihar news
गयाजी के रघुनाथपुर गांव में करंट हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण और जांच करती पुलिस

विस्तार

गयाजी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में गुरुवार को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। खेत में मोटर पंप चालू करने के दौरान करंट की चपेट में आए बेटे को बचाने पहुंची मां भी बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। वहीं, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन

खेत में पटवन के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, फतेहपुर थाना क्षेत्र की चरोखरी पंचायत के रघुनाथपुर गांव निवासी जगदीश यादव के 36 वर्षीय पुत्र लाला यादव गुरुवार को धान की फसल की पटवन के लिए खेत पहुंचे थे। खेत में लगे मोटर पंप को चालू करने के दौरान अचानक वह बिजली के करंट की चपेट में आ गए। तेज करंट लगने से वह मौके पर ही तड़पने लगे।

विज्ञापन

बेटे को बचाने पहुंची मां, दोनों ने तोड़ा दम
बेटे की चीख सुनकर 62 वर्षीय मां सुंदरी देवी दौड़कर खेत में पहुंचीं। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना बेटे को करंट से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन वह भी बिजली की चपेट में आ गईं। कुछ ही पलों में मां और बेटे दोनों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। देखते ही देखते परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में मचा कोहराम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन खेत की ओर दौड़े। लोगों ने दोनों को बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

बिजली विभाग पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा बिजली विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि खेतों में लगे मोटर पंप, बिजली के तारों और कनेक्शनों की समय-समय पर जांच नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं होती हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही के कारण दो लोगों की जान चली गई।

सुरक्षा जांच की उठी मांग
ग्रामीणों ने मांग की है कि खेतों में संचालित मोटर पंपों, बिजली के तारों और कनेक्शनों की नियमित जांच कराई जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों से बचा जा सके। लोगों का कहना है कि किसानों की सुरक्षा सुनिश्चित करना बिजली विभाग की जिम्मेदारी है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना पर फतेहपुर थाना पुलिस एसआई अंबुज कुमार के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में एसआई अंबुज कुमार ने बताया कि फिलहाल पीड़ित परिवार की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



ये भी पढ़ें- बिहार: जयप्रभा सेतु पर पहुंची छात्रा ने सरयू में लगाई छलांग, तलाश में जुटी दो राज्यों की पुलिस

पूरे गांव को झकझोर गया हादसा
बेटे को बचाने की कोशिश में मां की भी जान चली जाने की घटना ने रघुनाथपुर गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि पूरे गांव की अपूरणीय क्षति है। लोगों ने बिजली विभाग से खेतों में बिजली व्यवस्था की सुरक्षा जांच कराने और लापरवाही रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed