फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Woman's body found in canal; murder case registered against four, including her husband

Charkhi Dadri News: नहर में मिला महिला का शव, पति समेत चार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज

Thu, 27 Aug 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Aug 2026 10:26 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found in canal; murder case registered against four, including her husband
अस्पताल में शामिल दोनों पक्षा के लोग।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले के गांव कादमा में बुधवार को 37 वर्षीय महिला का शव देर शाम घर के समीप से गुजर रही सतनाली फीडर नहर से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर महिला को नहर में धकेलकर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए जबकि चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
विज्ञापन

गांव बेरला निवासी विक्रम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन सीता देवी की शादी करीब 19 वर्ष पहले गांव कादमा निवासी सुरेश के साथ हुई थी। सीता की एक 13 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा है। विक्रम का आरोप है कि पिछले कुछ समय से ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन के साथ मारपीट कर उसे परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले की मारपीट
परिजनों के अनुसार करीब डेढ़ माह पहले भी सीता के साथ मारपीट हुई थी जिसके बाद वह लगभग 20 दिन तक मायके में रही। बाद में दोनों पक्षों के बीच पंचायत के माध्यम से समझौता होने पर वह वापस ससुराल चली गई थी। आरोप है कि इसके बाद भी उसे परेशान किया जाता रहा।
परिजनों के अनुसार बुधवार दोपहर करीब एक बजे सीता घर से चली गई थी। बाद में ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष को बताया कि उसकी शव नहर में पड़ी है। घटना की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच की।
नागरिक अस्पताल में दोनों पक्षों में हाथापाई
वीरवार सुबह दादरी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के एक व्यक्ति के साथ मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। बढ़ती गहमागहमी को देखते हुए ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को अस्पताल परिसर से बाहर भेज दिया गया।
गिरफ्तारी न होने पर शव लेने से इंकार
पोस्टमार्टम के बाद मृतका के परिजनों ने आरोपितों की गिरफ्तारी होने तक शव लेने से इंकार कर दिया। सूचना मिलने पर बाढड़ा के डीएसपी जसपाल सिंह नागरिक अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। उन्होंने मामले में जल्द ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद परिजन शव लेने के लिए तैयार हो गए।


बाढड़ा थाने के जांच अधिकारी सोमबीर सिंह ने बताया कि मृतका के भाई विक्रम के बयान के आधार पर सुरेश समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed