फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Interim bail rejected; accused remanded to five days of police custody.

Chamba News: अंतरिम जमानत खारिज, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी

Thu, 27 Aug 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 27 Aug 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Interim bail rejected; accused remanded to five days of police custody.
शादी का सांझा देकर 19 वर्षीय युवती के कथित यौन शोषण और धमकी देने का है आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी

चुराह (चंबा)। शादी का झांसा देकर 19 वर्षीय युवती के कथित यौन शोषण और धमकी देने के मामले में गिरफ्तार आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
इससे पहले आरोपी की ओर से न्यायालय में अंतरिम जमानत के लिए आवेदन किया गया था। इसे न्यायालय ने खारिज कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवती ने 18 अगस्त 2026 को अपने माता-पिता के साथ थाना तीसा पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जब युवती 11वीं कक्षा में पढ़ती थी और उसकी उम्र करीब 16 वर्ष थी। तब आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे धमकाया। शिकायत के अनुसार वर्ष 2025 में भी उसके साथ इसी तरह की घटना दोहराई गई। 27 जुलाई 2026 को आरोपी उसे घूमाने के बहाने बद्दी ले गया जबकि आठ अगस्त को उसे एक अजनबी व्यक्ति को बेचने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में थाना तीसा में 18 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद वीरवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक चंबा विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को न्यायालय से पांच दिन का पुलिस रिमांड मिला है। पुलिस रिमांड के दौरान पुलिस जरूरी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed