फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Husband riding a motorcycle dies after being hit by an unidentified vehicle; wife and nephew injured.

Bulandshahar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत, पत्नी व भांजा घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Husband riding a motorcycle dies after being hit by an unidentified vehicle; wife and nephew injured.
अनूपशहर। रक्षाबंधन मनाने के लिए भांजे के साथ बाइक से घर लौट रहे जनपद संभल के गांव हिम्मतपुर थाना धनारी निवासी दंपती को बृहस्पतिवार की सुबह अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई। वहीं, पत्नी व भांजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्नी और भांजे की हालत गंभीर होने के चलते दोनों को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक के रिश्तेदार प्रताप सिंह ने बताया कि राजकुमार उर्फ राजू (30 वर्ष) निवासी गांव हिम्मतपुर थाना धनारी जिला संभल परिवार के साथ नोएडा में रहते थे। बुधवार की रात में वह पत्नी अनीता (26 वर्ष), अनीता के रिश्ते के भांजे संदीप (8 वर्ष) के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए बाइक से गांव लौट रहे थे। बृहस्पतिवार की सुबह अनूपशहर क्षेत्र में अनूपशहर-बुलंदशहर बाईपास पर उनकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के चलते तीनों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही राजकुमार की मौत हो गई। अनीता और संदीप की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


पिकअप चालक ने दिखाई इन्सानियत, पहुंचाया अस्पताल
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों लोग घायल होकर सड़क पर तड़पने लगे। तभी वहां से गुजर रहे एक पिकअप चालक ने राहगीरों की मदद से तीनों को संभाला और सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पिकअप चालक ने ही अस्पताल स्टाफ और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनूपशहर भरत सोनकर का कहना है कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का उपचार चल रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, अन्य माध्यमों से अज्ञात वाहन का पता लगाने का प्रयास कर रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed