फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two-Year-Old Dispute Turns Violent, Elderly Couple Attacked with Iron Rod

उमरिया: दो साल पुरानी रंजिश में बुजुर्ग दंपति पर सरिया से हमला, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Thu, 27 Aug 2026 10:28 PM IST
उमरिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: उमरिया ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 10:28 PM IST
सार

उमरिया के इंदवार थाना क्षेत्र के चिल्हारी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर बाजार में विवाद के बाद युवक ने बुजुर्ग दंपति पर कथित तौर पर सरिया से हमला कर दिया। दोनों गंभीर घायल हुए और कटनी रेफर किए गए। पुलिस ने आरोपी सत्यम साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन
Two-Year-Old Dispute Turns Violent, Elderly Couple Attacked with Iron Rod
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विस्तार

इंदवार थाना क्षेत्र की अमरपुर चौकी अंतर्गत चिल्हारी गांव में पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। बाजार में हुए विवाद के बाद एक युवक ने बुजुर्ग दंपति पर कथित तौर पर सरिया से हमला कर दिया। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपी सत्यम साहू उम्र 23 को गिरफ्तार कर लिया है। घायल जानकी और मोहन का इलाज कटनी के अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 25 अगस्त को चिल्हारी गांव के बाजार में मोहन और सत्यम साहू के बीच किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हुआ था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कहासुनी बढ़ने के बाद सत्यम ने सरिया उठाकर मोहन पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं जानकी भी हमले की चपेट में आ गईं। अचानक हुई इस घटना से बाजार में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट का फैसला: 50 हजार संविदा ऑपरेटरों को मिलेगा 2400 ग्रेड पे, राज्य सरकार की अपील कर दी गई निरस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में बुजुर्ग दंपति के सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें कटनी रेफर कर दिया। फिलहाल दोनों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। सूचना मिलने पर अमरपुर चौकी पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बाजार में मौजूद लोगों और आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके साथ ही आरोपी की संभावित ठिकानों पर तलाश शुरू की गई। लगातार छानबीन और सूचना तंत्र की मदद से पुलिस ने सत्यम साहू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद की जड़ करीब दो वर्ष पुरानी बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, लगभग दो साल पहले सत्यम कथित रूप से चोरी के इरादे से मोहन के घर में घुसा था। इस मामले में मोहन की शिकायत पर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। इसी घटना के बाद से दोनों के बीच मनमुटाव चल रहा था।25 अगस्त को बाजार में पुरानी बात फिर उठने पर दोनों के बीच बहस शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने कथित तौर पर सरिया से हमला कर दिया। पुलिस अब घटना में इस्तेमाल हथियार और अन्य साक्ष्यों को जुटा रही है। एसडीओपी पीएस परस्ते ने बताया कि आरोपी सत्यम साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे गुरुवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed