फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Robin, the prime accused in the Pankaj murder case, arrested; remanded to five days of police custody

Charkhi Dadri News: पंकज हत्याकांड में मुख्य आरोपी रोबिन गिरफ्तार, पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

Thu, 27 Aug 2026 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 27 Aug 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
Robin, the prime accused in the Pankaj murder case, arrested; remanded to five days of police custody
चरखी दादरी। ढाणी फोगाट रोड स्थित प्रेमनगर क्षेत्र में दिनदहाड़े मोटरसाइकिल सवार युवक पंकज की हत्या के मामले में दादरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रोबिन सिंह निवासी गांव गोच्छी, हाल निवासी गली नंबर 4, शीतल नगर, रोहतक को बुधवार को सुनारिया चौक क्षेत्र से काबू किया। आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत से पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि मामला 25 जुलाई 2026 का है। मृतक पंकज निवासी सुनारिया कलां, जिला रोहतक अपनी मां बीरमती के साथ मोटरसाइकिल पर ढाणी फोगाट की ओर जा रहा था। जब वे प्रेमनगर क्षेत्र में पहुंचे तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मां-बेटा दोनों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी को पीछे लेकर दोबारा पंकज को टक्कर मारी। इसके बाद स्कॉर्पियो से रोबिन और उसका एक साथी नीचे उतरे और पंकज पर फायरिंग की। वारदात में पंकज की मौत हो गई जबकि उसकी मां बीरमती घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दौरान स्कॉर्पियो का बंपर और नंबर प्लेट टूटकर मौके पर गिर गई थी। पुलिस ने मौके से नंबर प्लेट सहित अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य कब्जे में लिए थे। बाद में वारदात में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी को मातनहेल बस अड्डे के नजदीक लावारिस और क्षतिग्रस्त हालत में बरामद कर लिया गया था।

पुलिस ने मुख्य आरोपी रोबिन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपी से वारदात में शामिल अन्य आरोपियों, हथियार और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed