{"_id":"6a90660bdd21041d800180f1","slug":"car-runs-over-three-friends-on-highway-student-killed-two-critically-injured-meerut-news-c-72-1-mct1012-158446-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हाईवे पर कार ने तीन दोस्तों को कुचला, छात्र की मौत, दो गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हाईवे पर कार ने तीन दोस्तों को कुचला, छात्र की मौत, दो गंभीर घायल
विज्ञापन
-एनएच-34 पर रजपुरा पेट्रोल पंप के सामने हुआ हादसा
- दौड़ लगाकर साथियों संग घर लौट रहा था अभिषेक
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गंगानगर। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे -34 रजपुरा पेट्रोल पंप के सामने दो साथियों संग दौड़ लाकर लौटे दसवीं के छात्र अभिषेक समेत तीनों को कार ने टक्कर मार दी। अभिषेक टक्कर से उछलकर सर्विस रोड पर जाकर गिरा। सिर पर चोट लगने से मौके पर मौत हो गई। जबकि घायल दोनों दोस्तों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के दयालपुर गांव निवासी मनीष रजपुरा में स्नाइपर डिफेंस एकेडमी की गाड़ी चलाते हैं। वो रजपुरा में ही रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह उनका 17 वर्षीय बेटा अभिषेक पड़ोसी दोस्त आर्यन और उदित के साथ दौड़ लगाकर घर लौट रहा था। रजपुरा पेट्रोल पंप के सामने मवाना की ओर से आई कार ने तीनों को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अभिषेक उछलकर सर्विस रोड पर जा गिरा। सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एनएचएआई की एंबुलेंस द्वारा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।जबकि घायल आर्यन व उदित को पेट्रोल पंप के बराबर में स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर गंगानगर थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
इकलौते बेटे की मौत से मनीष बेसुद हो गए। उन्हें संजीव पारासर ने किसी तरह संभाला। उन्होंने बताया कि अभिषेक रजपुरा स्थित सुभाष इंटर कॉलेज में दसवीं का छात्र था। वहीं, एक छोटी बहन मुस्कान है।
विज्ञापन
सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि जांच में कार चालक द्वारा टक्कर मारना सामने आया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखी जा रहीं हैं, तहरीर मिलने पर आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
10 सेकेंड में रास्ते पर मुड़ने वाले थे तीनों
हाईवे पर जहां हादसा हुआ। उसे दस कदम की दूरी पर कट है। जहां से रजपुरा गांव की ओर रास्ता कटता है। तीनों कुछ ही सेकेंड बाद उसी कट से मुड़ने ही वाले थे परंतु उससे पहले ही कार ने टक्कर मार दी। घटना में घायल आर्यन और उदित के पिता साइकिल की दुकान चलाते हैं।
सात दिन में तीन मौत, तीन घायल
एनएच-34 पर गंगानगर क्षेत्र में करीब दो किलोमीटर का एरिया एक्सीडेंटल जोन बना है। एक सप्ताह में हादसे में तीन लोगों की जान जा चुकी है, वहीं, तीन घायल हुए हैं। 21 अगस्त को सलारपुर में आई- ब्लॉक निवासी अमित को सड़क पार करते समय आईआईएमटी एकेडमी की स्कूल बस ने कुचल दिया था। 25 अगस्त की सुबह सलारपुर में फ्लाईओवर से उतरते ही मवाना के बिराना गांव निवासी जितेंद्र की बाइक अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकरा गई थी। जितेंद्र का सिर फटने से मौत हो गई थी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी। अब 27 अगस्त की सुबह अभिषेक की मौत हो गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --