फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Balaghat News ›   Burglary at a temple committed on a bicycle; CCTV footage reveals the whole story

बालाघाट: साइकिल से भगवान के घर में डाला डाका, 24 घंटे में दो मंदिरों की चोरी का खुलासा; शातिर आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2026 10:12 PM IST
बालाघाट ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: बालाघाट ब्यूरो Updated Thu, 27 Aug 2026 10:12 PM IST
सार

बालाघाट में रेंजर साइकिल से एक ही रात दो मंदिरों में चोरी करने वाले आरोपी राहुल सहारे को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने चांदी का मुकुट, चैन, सिक्का, 6 हजार नकद और साइकिल समेत 55 हजार का मशरूका बरामद किया। 

विज्ञापन
Burglary at a temple committed on a bicycle; CCTV footage reveals the whole story
24 घंटे में चोरी का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आस्था के केंद्रों को निशाना बनाने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। आरोपी ने रेंजर साइकिल पर सवार होकर एक ही रात में दो अलग-अलग मंदिरों को निशाना बनाया था। लेकिन उसकी यह चालाकी मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी के पास से चांदी के आभूषण, मुकुट और नकदी समेत कुल ₹55 हजार का मशरूका बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चोरी की यह सिलसिलेवार वारदातें 25 अगस्त की रात को हुईं। पहली घटना पुरानी बस्ती भरवेली स्थित ऐतिहासिक पुराने हनुमान मंदिर की है। यहां आरोपी ने देर रात मंदिर के कपाट और दानपेटियों के ताले चटकाए। उसने दानपेटी में जमा नकदी समेटने के साथ ही भगवान हनुमान की प्रतिमा पर सुशोभित चांदी का पवित्र मुकुट भी चोरी कर लिया। इसी रात आरोपी ने अपनी रेंजर साइकिल का रुख बघोली की तरफ किया। यहां स्थित प्रसिद्ध साईं मंदिर को निशाना बनाते हुए आरोपी ने मंदिर की खिड़की की लोहे की ग्रील को कटर या औजार से कतर दिया। इसके बाद अंदर दाखिल होकर उसने दानपेटी का ताला तोड़ा और उसमें रखे नकदी रुपए, चांदी की चैन और चांदी का सिक्का पार कर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट का फैसला: 50 हजार संविदा ऑपरेटरों को मिलेगा 2400 ग्रेड पे, राज्य सरकार की अपील कर दी गई निरस्त
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर ने खोला राज
अगली सुबह जब दोनों मंदिरों के कपाट खुले, तो चोरियों का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। धार्मिक स्थलों पर हुई इस वारदात को पुलिस ने बेहद गंभीरता से लिया। नगर पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी के मार्गदर्शन और भरवेली थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र पन्द्रो के कुशल नेतृत्व में तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया।पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए दोनों घटनास्थलों के साथ-साथ आने-जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। फुटेज में एक संदिग्ध युवक रेंजर साइकिल पर आता-जाता दिखाई दिया। इसी बीच पुलिस का मुखबिर तंत्र भी सक्रिय हो गया। मुखबिर से सटीक सूचना मिलते ही पुलिस ने वार्ड क्रमांक-10, रजा नगर (बालाघाट) के रहने वाले राहुल सहारे को हिरासत में लिया। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी टूट गया और उसने दोनों मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल कर लिया।

55 हजार का मशरूका और रेंजर साइकिल जब्त
पुलिस ने आरोपी राहुल सहारे की निशानदेही पर मंदिरों से चोरी गया, शत-प्रतिशत सामान बरामद कर लिया है। जब्त किए गए सामान में 6 हजार नगद, चांदी का मुकुट, चांदी की चैन और चांदी का सिक्का शामिल है, जिसकी कुल कीमत करीब 40 हजार आंकी गई है। इसके साथ ही वारदातों में इस्तेमाल की गई 15 हजार कीमत की रेंजर साइकिल भी पुलिस ने जब्त की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, पकड़ा गया आरोपी राहुल सहारे एक आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी, नकबजनी और मारपीट जैसे करीब 10 गंभीर अपराध दर्ज हैं। इस त्वरित और सफल कार्रवाई की स्थानीय जनता और श्रद्धालुओं ने सराहना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed