{"_id":"5ddc235e8ebc3e54af1ecefd","slug":"crime-lakhimpur-news-bly3855010152","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्दन फंसी तो लीपापोती में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्दन फंसी तो लीपापोती में जुटी पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी/धौरहरा। छेड़छाड़ पीड़ित के कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस अपनी गर्दन फंसती देख लापरवाही पर पर्दा डालने और मामले में लीपापोती करने में जुट गई है। अफसर भी जांच की बात कहकर अभी मामले में कुछ कहने से बच रहे हैं। उधर पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित कर पुलिस को सौंपा है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शुक्रवार रात पड़ोसी की बेटी से छेड़छाड़ की थी। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी तो आरोपी व उसके परिजन ने युवती और उसके परिजन से गाली गलौज की और धमकाया। इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो क्षुब्ध होकर युवती ने कीटनाशक पीकर रविवार को आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आनन फानन में आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली। युवती के पिता का आरोप है कि पुलिस ने अपने बचाव में तहरीर की कॉपी भी उससे ले ली।
एसपी पूनम ने पूरे मामले की जांच सीओ धौरहरा को सौंपी है। खास बात यह है कि घटना के 24 घंटे बाद भी सीओ ने अब तक जांच शुरू नहीं की है। सीओ धौरहरा अभिषेक प्रसाद अजेय का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सबसे पहले अपराधी की गिरफ्तारी होना जरूरी है। पुलिस उसकी तलाश में छापा मारा रही है। परिवार वालों के आरोपों की भी जांच की जाएगी। उधर, पुलिस ने सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में डॉक्टर ने विसरा सुरक्षित कर पुलिस को सौंपा है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ने गांव पहुंच कर दर्ज किए बयान
प्रभारी निरीक्षक हरीओम श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर अपराध विद्या सागर फोर्स के साथ सोमवार को गांव पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों और आसपास के लोगों से घटना के बावत जानकारी ली और उनके बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर छापे मारे, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लगा।
पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम
पोस्टमार्टम के बाद शव शाम को जब गांव पहुंचा तो परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतका की मां, भाई और बहन शव से लिपट कर बिलखने लगे। गांव के तमाम लोगों की भीड़ उसके घर पर जुट गई। पुलिस की मौजूदगी में परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से ग्रामीणों में रोष है।
शनिवार से लापता है आरोपी
छेड़छाड़ की शिकायत पुलिस से होने से नाराज आरोपी ने अपने परिवार वालों की मदद से शनिवार की शाम पीड़ित व उसके घर वालों से गाली-गलौज की थी। जान से मार देने की धमकी दी थी। इसके बाद से आरोपी फरार है।
आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। घर वालों ने पुलिस पर जो आरोप लगाए हैं। उनकी भी जांच की जाएगी। जो दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। वह अपनी जांच रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगे।
-अभिषेक प्रसाद अजेय सीओ धौरहरा