फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

‘भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद’

Wed, 19 Aug 2020 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
ईसानगर (लखीमपुर खीरी) में मृतका के घर पहुंचे बसपा नेता लालजी वर्मा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
धौरहरा/ईसानगर (लखीमपुर खीरी)। दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या के मामले में सियासी सरगर्मियां गर्म हैं। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं का गांव पहुंचना जारी है। मंगलवार दोपहर विधानमंडल दल नेता प्रतिपक्ष (बसपा) लाल जी वर्मा गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। भाजपा सरकार को अपराधियों को संरक्षण देने वाली सरकार बताया। कहा कि सरकार पीड़ित परिवार को बीस लाख का मुआवजा दे।
विज्ञापन

बसपा नेता लालजी वर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। सरकार कहती है बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ पर धरातल पर ऐसा कुछ नहीं दिख रहा। सरकार से मांग है, जो भी सहायता राशि दी है उसके अतिरिक्त 20 लाख रुपये पीड़ित परिवार को और दे। उनके साथ बसपा कोआर्डिनेटर एमएलसी भीमराव आंबेडकर, पूर्व विधायक धौरहरा शमशेेर बहादुर, बसपा जिला अध्यक्ष प्रमोद चौधरी, बाबूराम हंस, पंकज चौरसिया आदि थे।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के गांव में पुलिस तैनात
धौरहरा। गांव में नेताओं के आने का सिलसिला जारी है, इसी के चलते गांव में पुलिस तैनात है। नवागत सीओ ने भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से बात की। पुलिस की आरोपियों पर कार्रवाई से पीड़ित परिवार संतुष्ट नजर आया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आए भीम आर्मी के चीफ
लखीमपुर खीरी। भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर के ईसानगर आने की सूचना पर प्रशासन सतर्क रहा। इस कारण गांव में फोर्स भी बढ़ा दिया पर शाम तक उनके न आने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली। संवाद

संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन गांव की कराएगा बैरिकेडिंग
लखीमपुर खीरी। पीड़ित परिवार के घर के पास रहने वाले दो लोगों के कोरोना संक्रमित आने के बाद अब प्रशासन गांव की बैरिकेडिंग कराएगा। ऐसे में अगले 14 दिन तक पीड़ित के घर तक पहुंचना किसी के लिए मुश्किल होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed