{"_id":"5af4a71e4f1c1b64098b9551","slug":"171525983006-lakhimpur-kheri-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते समय उड़ी चिंगारी से सात घर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते समय उड़ी चिंगारी से सात घर राख
Updated Fri, 11 May 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10एलकेएच251
चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग में 16 घर जले
अमर उजाला ब्यूरो
मितौली। थाना क्षेत्र के गांव अबगावां में चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग में 16 घर जलकर राख हो गए।
गांव अबगावां निवासी रोशन लाल के घर में महिलाएं गुरुवार की दोपहर को खाना बना रही थीं। खाना बनाते समय आग की चिंगारी से पहले रोशन लाल का घर जला, जिसके बाद तेज हवा के साथ आग फैलती चली गई। देखते ही देखते आग ने शिवेंद्र कुमार, रामनरेश, मंजू देवी, अशर्फी लाल, संजय कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रामपाल, माया देवी, रामप्रसाद, राजरानी, राजेश कुमार, शिवसागर समेत 16 ग्रामीणों के घरों को अपने आगोश में समेट लिया, जिससे घरों का सारा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना पर लेखपाल रामकिशोर, अमित कुमार वर्मा और राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुंचे और निरीक्षण कर जले घरों के नुकसान का आकलन कर सूची बनाई। एसडीएम रामप्रकाश ने अग्रिकांड प्रभावित ग्रामीणों को शीघ्र अहेतुक सहायता राशि देने का आश्वासन दिया है। प्रभावित ग्रामीणों के खाने पीने की व्यवस्था ग्राम प्रधान पति पंकज गुप्ता ने कराई है। मढिय़ा चौकी पुलिस ने भी गांव पहुंचकर हादसे की जानकारी ली है।
10 एलकेएच 8
नरी गांव में सात घरों में लगी आग
अमर उजाला ब्यूरो
महेवागंज। थाना फूलबेहड़ के नरी गांव में खाना बनाते समय बृहस्पतिवार को एक घर से उड़ी चिंगारी ने सात घरों को जलाकर राख कर दिया। इससे हजारों का नुकसान हो गया।
नरी गांव निवासी सुभाष के घर सुबह महिलाएं चूल्हे पर खाना पका रहीं थीं। इस बीच चिंगारी उड़ कर छप्पर में जा लगी। जब तक महिलाएं कुछ जान पाती, हवाओं के चलने के कारण आग की लपटों में घर घिर गया। महिलाएं चीखते चिल्लाते हुए जान बचाकर बाहर भागी। आग फैलती देख गांव वालों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और आग बुझाने में जुट गए। हवा की तेजी से लपटों ने पड़ोसी श्रीकांत, रमेश, रामू, अनूप, राहुल और प्रेम चन्द्र के घरों को भी चपेट में ले लिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू किया। आग बुझाने के दौरान गांव का युवक राजबहादुर मामूली रूप से झुलस गया। आग में लोगों की नगदी, गहने, कपड़े, अनाज, बिस्तर और राशन आदि जलकर राख हो गया। पीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। बताते हैं घटना की जानकारी होने के बावजूद राजस्व प्रशासन ने पीड़ितों की मदद तो दूर उनका हाल तक जानने की कोशिश नही की।
विज्ञापन
---------------
नरी गांव में आग की सूचना समय पर नहीं मिली थी। पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।
- राजेश चंद्र, तहसीलदार सदर
फोटो-10एलकेएच 207
फोटोलाइन 10एलकेएच 305
पांच किसानों का 11 एकड़ गन्ना जला
गोला गोकर्णनाथ। रेहरिया चौकी क्षेत्र के गांव पोखनापुर में अचानक आग लगने से पांच किसानों का 11 एकड़ गन्ना जल गया है।
बृहस्पतिवार को गन्ने के खेत में अचानक लगी आग ने गांव के शिवराज, विदेश, रविंद्र, रघुवीर के खेतों में खड़ी करीब छह एकड़ गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें चार किसानों की फसलें जल गईं। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 100 पुलिस सहित फायर बिग्रेड को सूचना दी। किसी तरह किसानों और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया जिससे अन्य खेतों को बचा लिया गया। बुधवार की देर शाम कुंवरपुर निवासी रंजीत सिंह के गन्ने के खेत में आग लगने से लगभग पांच एकड़ गन्ना जल गया है।
पिपरिया धनी। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के पोखनापुर गांव के खेत में अचानक आग लगने से एक एकड़ गन्ना जल गया। गांव के लोगों ने बताया सबसे पहले शिवराज के खेत में अचानक आग भड़की। देखते ही देखते आग वीरेंद्र और रविंद्र, रघुवीर के खेत तक पहुंच गई। जहां पर उनका एक एकड़ गन्ना चल गया। गांव वालों वे बताया कि सूचना के बाद भी यूपी 100 और फायर ब्रिगेड दो घंटे तकह मौके पर नहीं आई। वहीं बुधवार रात करीब नौ बजे गौरिया में खड़े गन्ने में आग लग गई। जिससे 5 एकड़ गन्ना जल गया। रंजीत सिंह निवासी कुंवरपुर ने गौरिया में जमीन ठेका पर ले रखी थी।