फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   सीडीओ ने 10 बीडीओ पर चलाया अनुशासन का चाबुक

सीडीओ ने 10 बीडीओ पर चलाया अनुशासन का चाबुक

Fri, 16 Feb 2018 08:12 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 08:12 PM IST
विज्ञापन
सीडीओ ने 10 बीडीओ पर चलाया अनुशासन का चाबुक
लीड------
विज्ञापन


सीडीओ ने 10 बीडीओ पर
चलाया अनुशासन का ‘चाबुक’
सभी बीडीओ को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देकर सर्विस बुक में दर्ज करने के निर्देश
बगैर सूचना के मुख्यालय छोड़ने और प्रधानमंत्री आवास की गति धीमी होने के लगे आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
ब्लॉक मुख्यालय से बिना सूचना के गायब होना और शासन की प्राथमिकताओं को नजरअंदाज करना 10 बीडीओ को भारी पड़ गया है। सीडीओ अमित सिंह बंसल ने सभी के खिलाफ विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए उनकी सर्विस बुक में अंकित करने के निर्देश डीडीओ अनिल कुमार सिंह को दिए हैं। कार्रवाई से सभी बीडीओ के करियर पर बदनुमा दाग लगना तय है। वहीं, अन्य सभी अधिकारियों को संदेश दिया गया है कि शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों में लापरवाही करना कितना भारी पड़ सकता है।
सीडीओ ने ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा के लिए 11 फरवरी 2018 को ब्लॉक बांकेगंज के बीडीओ गोकुल प्रसाद गौतम से सूचना मांगी थी। सीडीओ ने व्हाट्सएप पर निर्देश देते हुए लोकेशन रिपोर्ट भेजने के लिए कहा, लेकिन बीडीओ ने अपनी लोकेशन नहीं भेजी। वजह थी कि वह ब्लॉक मुख्यालय से बाहर थे, जिसकी सूचना सीडीओ को नहीं दी गई और न ही उनसे अनुमति ली गई। इस कृत्य को आदेशों की अवहेलना एवं कर्मचारी आचरण नियमावली के विपतरीत पाया गया। तो वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के लक्ष्य 2801 के सापेक्ष 71 आवास ही पूर्ण हुए हैं, जो मात्र 2.53 फीसदी है। जबकि शासन ने 31 जनवरी तक लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए थे। सीडीओ अमित सिंह बंसल ने बीडीओ के कृत्यों की भर्त्सना करते हुए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी है और भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति न होने की चेतावनी दी। इसी तरह ईसानगर के बीडीओ निर्मल द्विवेदी, गोला के बीडीओ बालकराम, लखीमपुर के बीडीओ विपिन चौधरी, मितौली के बीडीओ रमेश चंद्र वर्मा, मोहम्मदी के बीडीओ अशोक कुमार सिंह, पलिया के बीडीओ राघवेंद्र तिवारी, पसगवां के बीडीओ अशोक कुमार सिंह, फूलबेहड़ के बीडीओ एमबी सिंह, रमियाबेहड़ के बीडीओ रहे देवेंद्र कुमार शर्मा को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। डीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि इन बीडीओ के खिलाफ भी बांकेगंज के बीडीओ की भांति आरोप हैं, जिसके लिए उन पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन


शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समय पर लक्ष्य के मुताबिक कार्य पूर्ण कराना आवश्यक है, जिसमें लापरवाही बरतने वाले बीडीओ के खिलाफ अभी साधारण कार्रवाई की गई है। जल्द ही सुधार नहीं हुआ तो अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित सिंह बंसल, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed