फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Raid police confiscated 128 liters of raw liquor, case registered

Kaushambi News: छापामार पुलिस ने 128 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, केस दर्ज

Mon, 10 Mar 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 10 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Raid police confiscated 128 liters of raw liquor, case registered
मंझनपुर। होली को लेकर जिले की पुलिस ने अवैध शराब की धरपकड़ अभियान शुरू कर दी है। शनिवार को अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने 128 लीटर कच्ची शराब बरामद की। इस दौरान चार महिलाओं समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियिम के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

करारी के उपनिरीक्षक चंदन सिंह ने बंधुरी रसूलीपुर निवासी रंजीत को उसके घर से पांच लीटर शराब के साथ पकड़ा। करारी की उपनिरीक्षक कंचन देवी ने इंदिरानगर में छापामार कर राजरानी को 20 लीटर, कोखराज के उपनिरीक्षक धीरेंद्र कुमार ने नौढि़या स्थित रेलवे अंडरपास के समीप अनिल यादव निवासी टीकरडीह को 10 लीटर, मंझनपुर के एसआई केके यादव ने भेलखा गांव की यशोदा को 10 लीटर, एसआई रविशंकर ने सेलरहा लच्छीपुर गांव स्थित तालाब किनारे बच्चीलाल की पत्नी रानी को 20 लीटर, पिपरी कोतवाली के एसआई अजीत सिंह ने गिरिया खालसा गांव की सुनीता को 10 लीटर, सरायअकिल के उपनिरीक्षक लाल साहब यादव ने बसुहार गांव से भोला निवासी कटैनी को 15 लीटर के साथ पकड़ा।
विज्ञापन

इसके अलावा सैनी के एसआई नंदू यादव ने कमासिन गांव में बंद पड़े मकान से रामबदन की पत्नी राजरानी को 24 लीटर व उपनिरीक्षक शौकत खान ने कमासिन गांव से ही मूलचंद्र को 14 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed