फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   CCTV cameras capture three criminals, blurry footage poses a challenge

Kaushambi News: सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीनों बदमाश, धुंधली फुटेज बनी चुनौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
CCTV cameras capture three criminals, blurry footage poses a challenge
हंडिया में पवन यादव की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए जांच तेज कर दी है। अब तक हंडिया कस्बे और आसपास के 42 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। पुलिस ने हंडिया टोल प्लाजा के साथ ही भदोही जनपद के टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी है।
विज्ञापन

फुटेज में तीनों बदमाश बाइक पर वाराणसी मार्ग बरौत की ओर जाते हुए कैद हुए हैं, जो काफी धुंधला है। ऐसे में पुलिस के लिए बदमाशों की पहचान करना चुनौती बन गई है। उधर, पुलिस पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में बाइक चला रहा बदमाश बिना हेलमेट के दिखाई दे रहा है, जबकि उसके पीछे बैठे दोनों बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के साथ ही उनकी आवाजाही वाले रास्तों को भी चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टोल प्लाजा और रास्ते में लगे अन्य कैमरों की फुटेज से बदमाशों के भागने की दिशा और संभावित ठिकानों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने चार टीमें गठित की हैं। पुलिस की टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश देने के साथ संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही हैं।
पुलिस की जांच में पवन यादव के पूर्व प्रधान रहने के दौरान का पुराना विवाद भी सामने आ रहा है। इस पहलू को ध्यान में रखते हुए पुलिस पुराने विवादों और उनसे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
परिवार के सदस्यों के बयान भी दर्ज किए गए हैं, लेकिन अभी तक ऐसा ठोस साक्ष्य सामने नहीं आया है, जिससे हत्या की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सके। पुलिस मोबाइल फोन, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ से मिले तथ्यों को जोड़कर हत्या की वजह और आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

पुराना विवाद आ रहा सामने : पवन यादव की हत्या के पीछे पुराना विवाद भी सामने आ रहा है। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। मृतक के परिजनों और करीबियों से पूछताछ कर पुलिस विवाद से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही मोबाइल फोन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हत्या की वजह स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।
पति की मौत की खबर सुन बेसुध हुईं पत्नी : पवन यादव की मौत की खबर मिलते ही पत्नी नीतू देवी बेसुध हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed