फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Father and son riding a bike collided with a Nilgai, father died.

Kaushambi News: नीलगाय से टकराए बाइक सवार पिता-पुत्र, पिता की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Father and son riding a bike collided with a Nilgai, father died.
चरवा के पंसौर गांव में नीलगाय के टकराने के बाद घायल राम औतार की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंग - फोटो : Samvad
संदीपनघाट थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र का एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोखराज गांव निवासी राम औतार (40) सोमवार शाम अपने बेटे सुनील के साथ बाइक से चरवा रिश्तेदारी में गए थे। देर रात करीब नौ बजे दोनों पिता-पुत्र बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में पंसौर गांव के पास बाइक सवार पिता-पुत्र सड़क पार कर रही नीलगाय से टकरा गए। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेस और पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मूरतगंज पीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में रामऔतार (पिता) की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल बेटे को इलाज के लिए प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया है। घटना से परिजनों में मातम मचा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की खबर पर जिला अस्पताल में हंगामा

जिला अस्पताल मंझनपुर में उपचार के दौरान पिता रामऔतार की मौत की खबर से परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल में हंगामा करने लगे। परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर बेहतर उपचार और दूसरे अस्पताल ले जाने की अनुमति मिलती तो जान बच सकती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। परिजनों ने बताया कि हादसे रामऔतार मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed