फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Man beaten up for refusing to pay for alcohol, accused of snatching Rs 45,000

Kaushambi News: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक से मारपीट, 45 हजार रुपये छीनने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Man beaten up for refusing to pay for alcohol, accused of snatching Rs 45,000
करारी कोतवाली क्षेत्र के जमदुआ गांव के पास शराब के लिए रुपये नहीं देने पर एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने उसकी पिटाई करने के बाद 45 हजार रुपये छीन लिए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर गांव निवासी अफसर अली पुत्र एहशान अली मवेशियों की खरीद-फरोख्त करता है। उसका ससुराल करारी क्षेत्र के हिसामपुर गांव में है।
विज्ञापन

अफसर अली के मुताबिक, 13 सितंबर की शाम वह ससुराल से घर लौट रहा था। जमदुआ गांव के पास गांव के ही चार अन्य युवकों के साथ मिलकर उसे रोक लिया और शराब के लिए रुपये मांगने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर अली का कहना है कि रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई की और 45 हजार रुपये छीन लिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा।


सीओ सौरभ सामंत ने बताया कि शराब के लिए रुपये मांगने को लेकर मारपीट की शिकायत मिली है। करारी पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर जांच के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल छिनैती की बात सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed