फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   DCM collided with the rear of the container, driver died, helper injured

Kaushambi News: कंटेनर के पीछे से भिड़ी डीसीएम, चालक की मौत, खलासी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
DCM collided with the rear of the container, driver died, helper injured
हादसे में घायल हुए डीसीएम खलासी से घटना की जानकारी लेती पुलिस। संवाद - फोटो : Samvad
सैनी कोतवाली क्षेत्र के केसरिया गांव के समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात तेज रफ्तार डीसीएम आगे जा रहे कंटेनर से भिड़ गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई, जबकि खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटर मशीन से क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर दोनों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के सुखनाबाद गांव निवासी मोहम्मद नईम (35) डीसीएम चालक था। मंगलवार रात वह खलासी अयान के साथ जयपुर से पाइप लादकर कोलकाता जा रहा था। बताया जा रहा है कि केसरिया गांव के पास पहुंचते ही डीसीएम अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व खलासी उसमें फंस गए।
विज्ञापन

हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कटर मशीन की मदद से केबिन काटकर दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मोहम्मद नईम को मृत घोषित कर दिया। घायल अयान का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed