{"_id":"63f0c2f057a17e6d36009049","slug":"kaushambi-news-education-kaushambi-news-c-3-1-58811-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौशांबी: वार्षिकोत्सव में रेड हाउस ने बिखेरा जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौशांबी: वार्षिकोत्सव में रेड हाउस ने बिखेरा जलवा
Sat, 18 Feb 2023 05:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:52 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में रिले मशाल जलाकर बिखेरी नई चमक
चायल। काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को वार्षिकोत्सव हुआ। इसमें रेड हाउस ने चैंपियनशिप की ट्राफी पर कब्जा किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
एनसीसी और चारों हाउस के बच्चों ने हाथ में फ्लैग लेकर रिले मशाल जुलूस निकाला। मार्च पास्ट, खेल और विविध क्षेत्रों में अग्रणी छात्र सर्वेन्द्र, सोनू, महेंद्र, साक्षी, कलश, ज्योति, खुशी, रितिका और अनूप आदि ने प्रतिभाग किया। इसके बाद छोटे बच्चों ने पीटी कल्चरल, पीटी छतरी, रिले रेस, नन्हें मुन्नों की फ्राॅग, लेमन, ड्रेस अप, और सैक रेस, कक्षा 6 से आठ की 100-200 मीटर रेस, बाक्सिंग, ताइक्वांडो, टग ऑफ वार और बालक बालिका वर्ग के पिरामिड मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे।
संचालन राकेश मालवीय ने किया। हर खेल में रेड हाउस ने विजय हासिल कर ओवर ऑल चैंपियनशिप की ट्राफी जीती। अंत में स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर के रूप में रितिका त्रिपाठी, स्कूल कैप्टन खुशी साहू, मोस्ट डिस्प्लिन अंशुमान त्रिपाठी, बेस्ट अटेंडेंस सोनू त्रिपाठी, बेस्ट कैबिनेट मैनेजमेंट अनूप मिश्रा, बास्ट अकेडमिक यश त्रिपाठी, बेस्ट स्पोर्ट्स साक्षी मिश्रा, बेस्ट इन आर्ट के लिए शिवांश को मेडल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि कौशाम्बी बार काउंसिल के अध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल ने बच्चों की खेल भावना को न केवल सराहा, बल्कि खुद अपने बचपन की यादें ताजा की। महामंत्री लक्ष्मी कांत तिवारी, संस्था के सचिव डॉ. केके तिवारी, प्रबंधक धीरेंद्र कुमार,प्रधानाचार्य राहुल शुक्ल,चाइल्ड लाइन के डायरेक्टर अजीत सिंह, पीटीआई नकुल तिवारी, मृत्युंजय मिश्र, नितिन, फातिमा उस्मानी, सदफ शेख, सुधा पांडेय, ओम शंकर पांडेय, हबीब, आरपी ओझा, बलदाऊ पांडेय, रवींद्र उपाध्याय और सांसद प्रतिनिधि भैयन पासी आदि लोग मौजूद रहे। संवाद