फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बीसीजी का टीका लगने के बाद मासूम की मौत

बीसीजी का टीका लगने के बाद मासूम की मौत

Fri, 31 Aug 2018 12:18 AM IST
Updated Fri, 31 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
बीसीजी का टीका लगने के बाद मासूम की मौत
मूरतगंज (कौशाम्बी)। चरवा क्षेत्र के अमनीलोकीपुर गांव में गुरुवार सुबह बीसीजी का टीका लगने के बाद एक नवजात बच्ची की मौत हो गई। कोखराज पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की बात कह रही है। सीएमओ का कहना है कि एहतियात के तौर पर पूरे जिले में टीकाकरण पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


अमनी लोकीपुर निवासी भंवर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह स्वास्थ्य कर्मचारियों ने गांव में कैंप लगाकर बच्चों को बीसीजी का टीका लगाया था। भंवर के मुताबिक, टीका लगते ही उसकी 15 दिन की बेटी रूबी की तबीयत अचानक खराब हो गई। परिवार वाले इलाज के लिए बच्ची को लेकर मूरतगंज पीएचसी पहुंचे। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन टीका लगने के कारण मौत की बात कह रहे थे, इसलिए चिकित्सकों ने कोखराज कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नवजात बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में चरवा इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रॉय का कहना है कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी उन्हें नहीं है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


छह बच्चों को लगाया गया टीका
मंझनपुर। एएनएम आशा रानी ने बताया कि बीसीजी का टीका लगने की वजह से मौत नहीं हुई है। मृतका की बड़ी बहन के साथ गांव की सिद्द्धी, श्रीयांश, रिषभ, परी व काव्या सहित सात बच्चों को टीका लगाया गया था। किसी को कुछ नहीं हुआ। टीका खराब होता तो इन बच्चों की भी तबीयत खराब होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना है
वैसे बीसीजी का टीका लगाने से मौत नहीं होती है। फिर भी एहतियात के तौर पर अभी बीसीजी टीकाकरण जिले में रोक दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने से पहले मौत के मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

डॉ. पीएन चतुर्वेदी- मुख्य चिकित्साधिकारी

जन्म के बाद लगता है टीका
मंझनपुर। सदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. अरुण केसरवानी ने बताया कि यह टीका बच्चे को जन्म के बाद अथवा साल भर के भीतर लगाया जाना चाहिए। यह बच्चे को टीबी और कुष्ठ रोग से बचाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed