{"_id":"67ab96e6e25760773b080878","slug":"kanpur-three-robbers-arrested-for-looting-on-stolen-bike-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: चोरी की बाइक से लूटपाट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: चोरी की बाइक से लूटपाट करने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार
Tue, 11 Feb 2025 11:58 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 11 Feb 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
चमनगंज में पकड़े गए लूट के आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
चमनगंज क्षेत्र में युवती से मोबाइल लूटने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी की मदद से मंगलवार को दबोच लिया। इसमें एक नाबालिग भी शामिल है। एडीसीपी सेंट्रल राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि तेजाब मिल कैंपस में रहने वाली विनीता तिवारी 26 जनवरी को किसी काम से चमनगंज जा रही थीं।
उसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उनका मोबाइल झपट्टा मारकर लूट लिया था। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने आसपास के लगभग 100 से ज्यादा कैमरों के फुटेज देखे। इससे पता चला कि बाइक सवार दो शातिर के अलावा तीसरा नाबालिग भी घटना में शामिल है। कैमरों की मदद से बेकनगंज निवासी लारेब, चमनगंज निवासी मो रिजवान और इसी क्षेत्र के नाबालिग को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अनवरगंज क्षेत्र से चोरी हुई बाइक और आठ लूटे हुए मोबाइल बरामद किए गए हैं। एडीसीपी के मुताबिक दोपहर बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से नाबालिग को बाल सुधार गृह और दो को जेल भेजा गया है।