फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: यूपी में घने कोहरे का जबरदस्त असर, देखिए चलते-चलते कैसे आपस में भिड़ी ये गाड़ियां

Fri, 22 Dec 2017 09:16 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 22 Dec 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
Due to heavy impact of dense fog in UP many vehicles in Kanpur and Fatehpur clashed together
कोहरे के कारण सड़क हादसे बढ़े
गुरुवार तड़के नॉर्थ यूपी में घने कोहरे का जबरदस्त असर देखने को मिला। कोहरे के कारण छाई धुंध से कानपुर, फतेहपुर, कानपुर देहात, बांदा समेत आसपास के कई जिलों में हाईवे पर जा रहे वाहन आपस में भिड़ गए। अलग-अलग दुर्घटनाओं में 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। 


गुरुवार की सुबह फतेहपुर खागा पूर्वी बाईपास साईं मंदिर के पास कोहरे के कारण कानपुर से आ रहे सेल्स टैक्स कमिश्नर की कार ट्रक के पीछे घुस गई। कार सवार कमिश्नर को भी चोटें लगना बताया जा रहा है। खागा कोतवाली पुलिस ने उन्हें हरदों अस्पताल भिजवाया है।
 
Due to heavy impact of dense fog in UP many vehicles in Kanpur and Fatehpur clashed together
कोहरे के कारण सड़क हादसे बढ़े
कानपुर के महाराजपुर पुरवामीर में कोहरे की वजह से सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क पर कई गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। जिसकी वजह से 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा। 

कानपुर घाटमपुर के धर्मपुरबम्बा में डम्फर और ट्रक की टक्कर से एक की मौत की सूचना है। ये दुर्घटना भी कोहरे की वजह से हुई है। 
 
Due to heavy impact of dense fog in UP many vehicles in Kanpur and Fatehpur clashed together
कोहरे के कारण सड़क हादसे बढ़े
कोहरे के कारण सुबह कानपुर घाटमपुर से हमीरपुर रोड पर चलने में असुविधा होने के कारण एक ट्रक डंपर से टकराया। यह घटना नौबस्ता हमीरपुर रोड पर गल्ला मंडी के पास पेट्रोल पंप के नजदीक हुई। किसी भी व्यक्ति के आहत होने की कोई सूचना नहीं है कोहरे में सड़क न दिखने के कारण ट्रक रोड पर खड़े डंपर में टकराकर अनियंत्रित हो गया था। जिसमें ड्राइवर सुरक्षित है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Due to heavy impact of dense fog in UP many vehicles in Kanpur and Fatehpur clashed together
कोहरे के कारण सड़क हादसे बढ़े
घने कोहरे के कारण कानपुर देहात के अपर पुलिस अधीक्षक की गाड़ी डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सिकन्दरा विधानसभा के उपचुनाव में अपर पुलिस अधीक्षक निरीक्षण करने जा रहे थे। गाड़ी में गनर समेत 3 लोग थे। सभी बाल-बाल बच गए। 
 
विज्ञापन
Due to heavy impact of dense fog in UP many vehicles in Kanpur and Fatehpur clashed together
कोहरे के कारण सड़क हादसे बढ़े
बांदा में  घने कोहरे में पुलिया से टकराकर डीसीएम पलट गई। इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि ड्राइवर घायल है। जसपुरा के पास ये गुरुवार सुबह की घटना है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed