फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   cylender blast six got fire

ज्वैलरी शॉप में फटा सिलेंडर, छह झुलसे

Fri, 26 Feb 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Fri, 26 Feb 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
cylender blast six got fire
चौक सर्राफा की ज्वैलरी शॉप पर गुुरुवार शाम को धमाके के साथ दुकान में रखा सिलेंडर फट गया। इससे दुकान में आग लग गई। हादसे में दुकानदार सहित छह लोग झुलस गए। 
विज्ञापन


व्यापारियों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची और आग बुझाई। वहीं दुकान के ऊपर किराए पर रहने वाला परिवार फंस गया। काफी मशक्कत के बाद परिवार को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


चौक सर्राफा भारत मार्केट में संजय और मोनू वर्मा की ज्वैलरी शॉप है। दुकान में शाम को छोटे सिलेंडर से सोना गलाने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान गैस लीकेज होने से दुकान में आग लग गई। दुकानदार और कर्मचारियों ने भागने का प्रयास किया तो सिलेंडर में धमाका हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें संजय, मोनू, कर्मचारी अभिषेक, सुमित, अमन और करन झुलस गए। तेज धमाके से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। बाजार के लोगों ने दौड़कर आग बुझाई। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई।


हादसे के बाद मालिक और कर्मचारी वहां से भाग निकले। कोतवाली पुलिस ने सिर्फ एक कर्मचारी को उर्सला में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर ने बताया कि धमाके की चपेट में आने से कर्मचारी मामूली रूप झुलसे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed