Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur KDA to conduct a survey of illegal buildings a five member committee has been formed

कानपुर अग्निकांड: अवैध इमारतों का सर्वे कराएगा केडीए, पांच सदस्यीय कमेटी गठित, एक सप्ताह में देनी होगी रिपोर्ट

Fri, 20 Nov 2026 10:42 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 20 Nov 2026 10:42 AM IST
सार

Kanpur News: पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड के बाद केडीए उपाध्यक्ष ने शहर की अवैध इमारतों के सर्वे के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है, जो घनी आबादी वाले क्षेत्रों में निर्माणाधीन और बनी इमारतों की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपेगी।

विज्ञापन
Kanpur KDA to conduct a survey of illegal buildings a five member committee has been formed
अवैध इमारतों का सर्वे कराएगा केडीए - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में पटकापुर स्थित राधिका अपार्टमेंट में हुए अग्निकांड के बाद केडीए ने पूरे शहर में अवैध इमारतों का सर्वे कराने की तैयारी की है। केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक ने पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल के पत्र पर पांच सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी शहर में निर्माणाधीन और बन चुकी इमारतों की जांच करेगी। कमेटी के अध्यक्ष केडीए सचिव अभय पांडेय होंगे। इनके अलावा एडीएम सिटी, अपर नगर आयुक्त, पुलिस उपायुक्त पूर्वी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी को भी कमेटी में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

कमेटी घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बन रही इमारतों की जांच करेगी। निर्माण में मानकों का पालन नहीं मिलने पर नोटिस देकर नियमों का अनुपालन कराया जाएगा। वहीं जिन इमारतों का निर्माण पूरा हो चुका है और उनमें परिवार रह रहे हैं, उनकी सुरक्षा के लिए कार्ययोजना बनाकर उचित कार्रवाई की जाएगी। बिल्डरों की ओर से किए गए अवैध निर्माण पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक ने बताया कि कमेटी एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी। बता दें शहर में अवैध इमारतों के सर्वे को लेकर अमर उजाला ने पहले ही खबर प्रकाशित की थी। इसमें केडीए की ओर से इस तरह की योजना पर काम किए जाने की जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

एक इमारत सील, तीन निर्माण चिह्नित
अवैध निर्माण के खिलाफ केडीए की कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को प्रवर्तन जोन-1ए की टीम ने मनीराम बगिया स्थित होजरी मार्केट में विजय कुमार गुप्ता के प्लॉट नंबर 33/200 पर सीलिंग की कार्रवाई की। यहां करीब 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण कराया जा रहा था। इसके अलावा मूलगंज क्षेत्र की दुपट्टे वाली गली और रोटी वाली गली में तीन अवैध निर्माण चिह्नित किए गए। कार्रवाई के दौरान प्रभारी अधिकारी अतुल राय सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed