फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब सोशल मीडिया की मदद से चल रहा था सेक्स रैकेट, तो 'लड़कियों की सौदेबाजी' का रिकॉर्ड कैसे हुआ डिलीट?

Fri, 05 Jan 2018 04:41 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 05 Jan 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
Sex racket was running with the help of social media
कानपुर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा

यूपी के कानपुर में पकड़ा गया सेक्स रैकेट के तार दूर देश तक जुड़े हैं। पुलिस एक-एक करके इस गिरोह की परतें खोलती जा रही है। बिरहाना रोड पर पटकापुर स्थित सूर्या अपार्टमेंट से गिरफ्तार सेक्स रैकेट संचालिका के गिरोह में विदेशी लड़कियां भी शामिल थीं। ग्राहकों की मांग पर ये उन्हें मुंहमांगी कीमत पर उपलब्ध कराई जाती थीं। इस काम के लिए गिरोह के सदस्य चार्ली कोडवर्ड का इस्तेमाल करते थे। पुलिस को सेक्स रैकेट की संचालिका, एजेंट और कॉल गर्ल्स के मोबाइल से कई विदेशियों के नंबर और व्हाट्सएप मैसेज मिले हैं।



कानपुर फीलखाना थानाक्षेत्र के पटकापुर स्थित सूर्या अपार्टमेंट में बुधवार को पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। मौके से संचालिका बरखा मिश्रा, एजेंट नवजीत सिंह उर्फ टाफी सरदार, ग्राहक तिलक नगर निवासी शेखर गुप्ता, लाल बंगला निवासी गौरव सिंह, दर्शनपुरवा निवासी दीपांकर गुप्ता और तीन कॉल गर्ल्स को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने फ्लैट से 72500 नकद, आपत्तिजनक वस्तुएं और शक्तिवर्धक दवाएं भी बरामद की थीं। एसपी पूर्वी अनुराग आर्या ने बताया कि बरखा के रैकेट में विदेश तक की लड़कियां शामिल थीं। वह वेबसाइट और व्हाट्सएप नंबर के जरिये इन धंधों में लिप्त अन्य संचालकों के संपर्क में रहती थी। रैकेट का सारा काम एजेंट संभालते थे।

Sex racket was running with the help of social media
कानपुर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा
ये ग्राहक तलाशने से लेकर लड़कियों को उन तक पहुंचाने का काम करते थे। संचालिका, एजेंट और कॉल गर्ल्स के मोबाइल को खंगालने पर उसमें कई विदेशी लड़कियों से चैटिंग होने की जानकारी भी मिली है। गिरोह से जुड़े लोग मोबाइल पर कोई सौदेबाजी नहीं करते थे। एजेंट को कोडवर्ड में चार्ली कहा जाता था। कोई ग्राहक संपर्क करता तो उसे चार्ली से बात करने को कहा जाता। चार्ली ही ग्राहक से व्हाट्सएप व वेबसाइट के जरिये बात करता था। सौदेबाजी के बाद बातचीत का सारा रिकॉर्ड डिलीट कर दिया जाता था।
 
Sex racket was running with the help of social media
कानपुर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा
तीन हिस्सों में बांटी जाती थी रकम
एसपी के मुताबिक, स्थानीय एजेंट ग्राहकों के कहने पर दिल्ली में बैठे एजेंट से विदेशी लड़की की मांग करते थे। इसमें नेपाल से लेकर रूस तक की लड़कियां शामिल थीं। संचालिका होम डिलीवरी का भी काम करती थी। अगर ग्राहक कॉल गर्ल्स को अपने ठिकाने पर बुलाता था तो उसके चार्ज अलग थे। पूरी रकम मिलने के बाद ही लड़की बताए गए ठिकाने पर भेजा जाता था। मिलने वाली रकम का तीन हिस्सों में बंटवारा होता था। इसमें एक हिस्सा संचालिका, एक एजेंट और एक कॉल गर्ल को दिया जाता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sex racket was running with the help of social media
कानपुर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा
जांच के दायरे में आए कई रसूखदार
एसपी ने बताया कि संचालिका इतनी शातिर है कि एक जगह पर ज्यादा दिन नहीं ठहरती। संबंधित इलाके में अड्डे की चर्चा शुरू होते ही वह वहां से काम समेट लेती है। सूर्या अपार्टमेंट में भी वह कुछ दिन पहले ही आई थी। यहां उसने एक कार्यालय भी खोला था। रैकेट में आने वाली लड़कियों को समझा रखा था कि उनसे कोई वहां आने की वजह पूछे तो बता दें कि कार्यालय में काम करती हैं। संचालिका और उससे जुड़े लोगों के मोबाइल से कई रसूखदारों के नंबर मिले हैं, जो उससे किसी न किसी रूप में जुड़े हैं। इनका भी ब्योरा जुटाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
Sex racket was running with the help of social media
कानपुर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा
भेजे गए जेल, रिमांड पर लेगी पुलिस
एसपी ने बताया कि सेक्स रैकेट में गिरफ्तार लोगों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार देर शाम उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संचालिका, उसके नेटवर्क और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी लेने के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस कोर्ट में अर्जी लगाएगी। इसके अलावा बरखा से जिन संस्थाओं के पहचान पत्र मिले हैं, उन्हें भी नोटिस जारी होगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed