फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपार्टमेंट में 'जिस्मफरोशी का धंधा', होम डिलीवरी पर 20 हजार में मिलती थी 'एक रात की दुल्हन'

Sat, 06 Jan 2018 09:07 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 06 Jan 2018 09:07 AM IST
विज्ञापन
sex racket busted in kanpur these high profiles are belonged
पकड़ी गई सेक्स वर्कर्स - फोटो : अमर उजाला

यूपी के कानपुर में पकड़े गए सेक्स रैकेट के तार केवल आसपास के शहर ही नहीं बल्कि देश विदेश तक जुड़े हैं। नेपाल से लेकर रूस तक की लड़कियों से जुड़े हैं इनके तार। यह सेक्स रैकेट डिमांड और सप्लाई के हिसाब से मुहमांगी कीमत लेता था। गिरोह से जुड़े लोग वेबसाइट और व्हाट्सएप नंबर के जरिये इन धंधों में लिप्त अन्य संचालकों से संपर्क करते थे। सेक्स रैकेट पकड़े जाने के बाद अब नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कई रसूखदारों के नंबर मिले हैं तो एक कॉल गर्ल शहर के एक ज्योतिष की रिश्तेदार है। इतना ही नहीं रैकेट की सरगना बरखा ने एक एसओ और उसकी प्रेमिका के विवाद को निपटाने में मध्यस्थता भी की थी।





 

sex racket busted in kanpur these high profiles are belonged
पकड़ी गई सेक्स वर्कर्स, आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के फीलखाना थानाक्षेत्र के पटकापुर स्थित सूर्या अपार्टमेंट में बुधवार को पुलिस ने छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। मौके से संचालिका बरखा मिश्रा, एजेंट नवजीत सिंह उर्फ टाफी सरदार, ग्राहक तिलक नगर निवासी शेखर गुप्ता, लाल बंगला निवासी गौरव सिंह, दर्शनपुरवा निवासी दीपांकर गुप्ता और तीन कॉल गर्ल्स को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने फ्लैट से 72500 नकद, आपत्तिजनक वस्तुएं और शक्तिवर्धक दवाएं भी बरामद की थीं।

एसपी पूर्वी अनुराग आर्या ने बताया कि बरखा के रैकेट में विदेश तक की लड़कियां शामिल थीं। वह वेबसाइट और व्हाट्सएप नंबर के जरिये इन धंधों में लिप्त अन्य संचालकों के संपर्क में रहती थी। रैकेट का सारा काम एजेंट संभालते थे। ये ग्राहक तलाशने से लेकर लड़कियों को उन तक पहुंचाने का काम करते थे। संचालिका, एजेंट और कॉल गर्ल्स के मोबाइल को खंगालने पर उसमें कई विदेशी लड़कियों से चैटिंग होने की जानकारी भी मिली है। गिरोह से जुड़े लोग मोबाइल पर कोई सौदेबाजी नहीं करते थे। एजेंट को कोडवर्ड में चार्ली कहा जाता था। कोई ग्राहक संपर्क करता तो उसे चार्ली से बात करने को कहा जाता। चार्ली ही ग्राहक से व्हाट्सएप व वेबसाइट के जरिये बात करता था। सौदेबाजी के बाद बातचीत का सारा रिकॉर्ड डिलीट कर दिया जाता था।
 
sex racket busted in kanpur these high profiles are belonged
पकड़ी गई सेक्स वर्कर्स - फोटो : अमर उजाला
एसपी के मुताबिक, स्थानीय एजेंट ग्राहकों के कहने पर दिल्ली में बैठे एजेंट से विदेशी लड़की की मांग करते थे। इसमें नेपाल से लेकर रूस तक की लड़कियां शामिल थीं। संचालिका होम डिलीवरी का भी काम करती थी। अगर ग्राहक कॉल गर्ल्स को अपने ठिकाने पर बुलाता था तो उसके चार्ज अलग थे। पूरी रकम मिलने के बाद ही लड़की बताए गए ठिकाने पर भेजा जाता था। मिलने वाली रकम का तीन हिस्सों में बंटवारा होता था। इसमें एक हिस्सा संचालिका, एक एजेंट और एक कॉल गर्ल को दिया जाता था।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
sex racket busted in kanpur these high profiles are belonged
पकड़ी गई सेक्स वर्कर्स - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि संचालिका इतनी शातिर है कि एक जगह पर ज्यादा दिन नहीं ठहरती। संबंधित इलाके में अड्डे की चर्चा शुरू होते ही वह वहां से काम समेट लेती है। सूर्या अपार्टमेंट में भी वह कुछ दिन पहले ही आई थी। यहां उसने एक कार्यालय भी खोला था। रैकेट में आने वाली लड़कियों को समझा रखा था कि उनसे कोई वहां आने की वजह पूछे तो बता दें कि कार्यालय में काम करती हैं। संचालिका और उससे जुड़े लोगों के मोबाइल से कई रसूखदारों के नंबर मिले हैं, जो उससे किसी न किसी रूप में जुड़े हैं। इनका भी ब्योरा जुटाया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
sex racket busted in kanpur these high profiles are belonged
पकड़ी गई सेक्स वर्कर्स - फोटो : अमर उजाला
एसपी ने बताया कि सेक्स रैकेट में गिरफ्तार लोगों के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार देर शाम उन्हें कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संचालिका, उसके नेटवर्क और रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी लेने के लिए आरोपियों को रिमांड पर लेने के लिए पुलिस कोर्ट में अर्जी लगाएगी। इसके अलावा बरखा से जिन संस्थाओं के पहचान पत्र मिले हैं, उन्हें भी नोटिस जारी होगा।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed