Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Kapil Sharma Cafe Shooting: 2 Suspects Caught in Canada

Jalandhar News: दामाद ने ससुराल में गोली चलाई, ससुर गंभीर

Tue, 10 Nov 2026 05:35 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Tue, 10 Nov 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Kapil Sharma Cafe Shooting: 2 Suspects Caught in Canada
साले को निशाना बनाकर चलाई थी गोली, बीच में आए ससुर हुए घायल
विज्ञापन

दोस्तों के सामने बेइज्जती करने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। मंगलवार तड़के थ्री स्टार कॉलोनी में एक दामाद ने अपने साथियों के साथ ससुराल पहुंचकर फायरिंग कर दी। इस घटना में बीच-बचाव करने आए ससुर ईश्वर सिंह को गोली लग गई। उन्हें गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित परिवार के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4 बजे आरोपी दामाद मनदीप सिंह उर्फ गिन्नी 3-4 साथियों के साथ गाड़ी में आया था। परिवार का आरोप है कि वह जबरन कार की चाबी मांग रहा था। पहले उसने अपने दोस्त की कार की चाबी लौटाई थी, जो उसके पास थी। इसके बाद वह ससुराल वालों की गाड़ी की चाबी मांगने लगा। इन्कार करने पर विवाद बढ़ा और उसने गोली चला दी। आरोपी ने साले गगनदीप को निशाना बनाया था लेकिन उसे बचाने आए पिता ईश्वर सिंह के हाथ में गोली लग गई।
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद और पुलिस जांच
आरोपी की सास बलविंदर कौर ने बताया कि दामाद नशे का आदी है और पत्नी को परेशान करता था। परिवार का मानना है कि इसी पारिवारिक विवाद के कारण उसने फायरिंग की। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची पर गोली का खोल नहीं मिला। परिजनों को सुबह मिट्टी में दबा खोल मिला, जिस पर उन्होंने पुलिस जांच पर सवाल उठाए। एडीसीपी-1 मुख्तियार राय ने पुष्टि की कि दामाद मनदीप सिंह ने ही गोली चलाई थी। पुलिस फिलहाल विवाद की पूरी वजह स्पष्ट नहीं मान रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed