{"_id":"6af317f1e6cab952a7038fd3","slug":"accused-of-breaking-into-a-home-attacking-the-family-and-robbing-a-woman-of-her-jewelry-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1109419-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, महिला के जेवर लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: घर में घुसकर परिवार पर हमला, महिला के जेवर लूटने का आरोप
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पुरानी रंजिश के लिए घर में घुसकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट, जानलेवा हमला करने और महिलाओं के सोने के जेवर व नकदी लूटने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस से कार्रवाई नहीं होने के बाद मामला न्यायालय पहुंचा। न्यायालय के आदेश पर अब कोतवाली मंगलौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुमराड़ी निवासी सचिन कुमार ने बताया कि 29 मार्च 2026 को उनकी बहन करीब 35 रिश्तेदारों के साथ घर पर भात न्योतने आई थी। इसी दौरान परिवार की एक महिला की मायके में तेरहवीं होने के कारण वह वहां नहीं जा सकी।
आरोप है कि इस बात को लेकर महिला के मामा ने शिकायतकर्ता को धमकी दी थी। आरोप है कि दो अप्रैल 2026 को दोपहर करीब एक बजे आरोपी दो कारों और मोटरसाइकिलों से उनके घर पहुंचे। आरोपियों ने घर में घुसकर गाली-गलौज और धमकी देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर शिकायतकर्ता के पिता के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
शिकायत में आरोप लगाया गया कि एक आरोपी ने लाठी से शिकायतकर्ता के सिर पर वार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने आई उसकी बहन के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान महिलाओं के सोने के आभूषण छीन लिए गए और घर में रखी लाखों की नकदी भी उठा ली।
घायल शिकायतकर्ता का सरकारी अस्पताल मंगलौर में चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया था। शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के दिन ही कोतवाली मंगलौर में तहरीर देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद 18 जून 2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को भी रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी गई लेकिन आरोप है कि फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। सीओ अभिनय चौधरी का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर आरोपी सुखपाल, जितेंद्र, अमित कुमार, मानसिंह, हिमांशु, अभिषेक, देवा व सेवाराम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।