{"_id":"6af30cde91ba35fd0705882b","slug":"ajay-murder-case-body-placed-in-the-marketplace-leading-to-a-road-blockade-abohar-news-c-60-1-abr1001-101370-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय हत्याकांड: बाजार में शव रखकर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजय हत्याकांड: बाजार में शव रखकर लगाया जाम
Tue, 10 Nov 2026 05:53 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Tue, 10 Nov 2026 05:53 PM IST
विज्ञापन
करीब तीन सप्ताह बाद हुआ शव का पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। संत नगर निवासी अजय कुमार अटवाल की गोली मारकर हत्या के मामले में मंगलवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। करीब तीन सप्ताह बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजन और समाज के लोगों ने शव रखकर बाजार नंबर 12 में चक्का जाम कर दिया।
सैकड़ों लोगों ने करीब दो घंटे तक प्रदर्शन किया। उन्होंने मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी थी। अजय को 27 सितंबर को संत नगर स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर के बाहर गोली मारी गई थी। उपचार के दौरान 19 अक्तूबर को उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार और समाज के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अस्पताल की मोर्चरी के बाहर शव रखकर धरना शुरू कर दिया। पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिवार ने हाईकोर्ट का रुख किया था। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद ही पोस्टमार्टम करवाया गया। मंगलवार को बाजार नंबर 12 में करीब दो घंटे तक चले धरने के बाद प्रशासन ने मांगें मान लीं। इसके बाद परिजन शव लेकर अंतिम यात्रा के लिए रवाना हुए। देर शाम मुख्य शिवपुरी में अजय का अंतिम संस्कार किया गया।