{"_id":"5b0f77734f1c1ba46e8b57e9","slug":"cm-will-come-to-kanpur-on-five-june-to-inaugurate-development-work","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: औद्योगिक नगरी में इस दिन आएंगे CM, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: औद्योगिक नगरी में इस दिन आएंगे CM, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण
Thu, 31 May 2018 10:12 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 31 May 2018 10:12 AM IST
सार
- आईटीएमएस, मल्टीलेवल पार्किंग, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई विकास कार्यों की होगी शुरुआत
- मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के मद्देनजर केडीए वीसी और डीएम ने की बैठक
विज्ञापन
1 of 5
सीएम येगी आदित्यनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच जून को यूपी की औद्योगिक नगरी कानपुर शहर आ सकते हैं। शहर आगमन पर मुख्यमंत्री इंटेलीजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस), कैनाल पटरी और परेड में बनी मल्टीलेवल पार्किंग, पनकी में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास समेत केडीए के कई विकास कार्यों का लोकार्पण कर सकते हैं।
2 of 5
सीएम येगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री के संभावित आगमन के मद्देनजर अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके चलते बुधवार को डीएम सुरेंद्र सिंह और केडीए वीसी सौम्या अग्रवाल ने प्राधिकरण में बैठक कर विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास की रूपरेखा तैयार की। मुख्यमंत्री के शहर आगमन पर आयोजन स्थल के संबंध में भी मंथन किया गया। बैठक के बाद केडीए वीसी ने बताया कि पांच को मुख्यमंत्री का आगमन संभावित है। उनके शहर आगमन पर कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कराए जाने की तैयारियों पर मंथन किया गया है।
प्रधानमंत्री आवास-5040 फ्लैट निर्माण के लिए भूमि पूजन
3 of 5
सीएम येगी आदित्यनाथ
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत केडीए ने महावीरपुरम, पनकी में 5040 फ्लैटों के निर्माण के लिए भूमि पूजन करा दिया है। सकरापुर में भी पीएम आवास के करीब 2200 फ्लैटों का निर्माण किया जाना है। इनके निर्माण के लिए ठेकेदार कंपनी के चयन की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मल्टीलेवल पार्किंग-निर्माण पूरा
4 of 5
सीएम येगी आदित्यनाथ
कैनाल पटरी और परेड में केडीए की दोनों मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण पूरा हो चुका है। इनमें लिफ्ट लगाने और संचालन के लिए ठेकेदार चयन की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
आईटीएमएस-अब दिखेगी चालक की भी फोटो
5 of 5
सीएम येगी आदित्यनाथ
शहर में आईटीएमएस के जरिए विजय नगर और बड़ा चौराहा पर लालबत्ती तोड़ने वालों का ऑनलाइन चालान घर भेजा जा रहा है। सिस्टम में कई अन्य सुविधाओं का समावेश किया जा रहा है। केडीए वीसी ने बताया कि आईटीएमएस में कैमरों का फोकस इस तरह किया जाएगा कि अब नंबर प्लेट के साथ चालक की भी फोटो ऑनलाइन चालान में दिखेगी। इसके लिए नेशनल इंफारमेटिक सेंटर, दिल्ली को पत्र लिख दिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।