Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Akhilesh Yadav attacks the government, raises questions over theft of Ram Mandir donation

इटावा: अखिलेश यादव का सरकार पर हमला, राम मंदिर चंदा चोरी पर उठाए सवाल

Sun, 08 Nov 2026 05:59 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 08 Nov 2026 05:59 PM IST
विज्ञापन
Etawah: Akhilesh Yadav attacks the government, raises questions over theft of Ram Mandir donation
सपा प्रमुख अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दिवाली पर इटावा के केदारेश्वर मंदिर में भगवान महादेव के दर्शन और पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश ने कहा कि यूपी में कुछ लोग भेष बदलकर 10 साल से बैठे हैं और प्रदेश को लूटा जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में 26 हजार प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं गांव-गांव में शराब के ठेके खोले जा रहे हैं। लोगों को इतना तनाव दिया जा रहा है कि वे शराब पीने को मजबूर हो रहे हैं। सरकार आबकारी विभाग से होने वाली कमाई का दावा कर रही है। किसानों को समय पर खाद, बीज और सस्ती कीटनाशक दवाएं नहीं मिल रही हैं। सरकार अपने प्रचार के लिए दूसरे प्रदेशों से साधु बुला रही है।
विज्ञापन


राम मंदिर और अयोध्या पर सवाल
अखिलेश यादव ने अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी के मामले पर मुख्यमंत्री से सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी करने की बात कही थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कथित सरगना और आरोपियों को संरक्षण देने वालों पर भी सवाल उठाए। अखिलेश ने आरोप लगाया कि अयोध्या के लोगों को दुखी और अपमानित किया गया है। किसानों को उनकी जमीन का उचित मुआवजा भी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2027 के वादे और अन्य आरोप
सपा प्रमुख ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर शिक्षा का स्तर सुधारा जाएगा। नए प्राइमरी स्कूल खोले जाएंगे और बच्चों को लैपटॉप बांटे जाएंगे। लोगों को शराब और गुटखा से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने आजम खान के साथ न्याय का वादा भी किया। अखिलेश ने भाजपा पर संविधान की सबसे ज्यादा धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने दिवाली को अंधकार दूर कर प्रकाश फैलाने वाला त्योहार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed