फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव- 2019, 'गुटबाजी को गुडबाय' करने के लिए 'सपा की ये सियासी चाल'

Thu, 31 May 2018 08:03 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 31 May 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
political move of samajwadi party to goodbye factionalism
अखिलेश यादव

गुटबाजी से निपटने के लिए लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी नया दांव आजमा सकती है। पार्टी हाईकमान यूपी के फर्रुखाबाद जिले से पिछड़ी जाति के ही किसी गैर यादव प्रत्याशी को चुनाव में उतार सकती है। एक कैबिनेट मंत्री के रिश्तेदार को भी पार्टी यहां से प्रत्याशी बनाकर स्थानीय क्षत्रपों में जारी शीतयुद्घ को कुछ हद तक कम करने की कोशिश कर सकती है।

political move of samajwadi party to goodbye factionalism
डेमाे पिक
फर्रुखाबाद में पार्टी के भतीर पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव और अलीगंज के पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव के पुत्र डॉ. सुबोध यादव के बीच लंब समय से गुटबाजी चल रही है। फर्रुखाबाद संसदीय सीट में अमृतपुर, भोजपुर, कायमगंज और फर्रुखाबाद विधानसभा के अलावा पड़ोसी जिले एटा की अलीगंज विधानसभा भी शामिल है। यहां करीब 13.33 लाख मतदाता है। इसमें पिछड़ी जाति के मतदाताओं की संख्या चार लाख से ज्यादा है।
political move of samajwadi party to goodbye factionalism
अखिलेश यादव
पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के मुकेश राजपूत ने इस संसदीय सीट से चार लाख मतों से चुनाव में जीत हासिल की थी। सपा के रामेश्वर सिंह यादव 2.55 लाख मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। टिकट कटने के बाद सपा से बागी हुए पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर 58 हजार मत हासिल किए थे। इस संसदीय सीट पर अच्छी संख्या में पिछड़ी जाति के मतदाताओं के चलते सपा यादव प्रत्याशी उतारती रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
political move of samajwadi party to goodbye factionalism
डेमाे पिक
पार्टी सूत्रों के मुताबिक इस बार गुटबाजी समाप्त करने के लिए गैरयादव प्रत्याशी उतारा जा सकता है। जबकि पूर्व सांसद चंद्रभूषण सिंह मुन्नूबाबू, महेंद्र कटियार, सचिन यादव, डॉ. सुबोध यादव समेत सात नेताओं ने इस सीट से अपनी दावेदारी के लिए पार्टी हाईकमान से गुहार लगाई है। सपा से टिकट पाने की दौड़ में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के दामाद डॉ. नवलकिशोर शाक्य भी शामिल हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed