Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Three people, including two brothers, drowned while bathing in the Bagai River; one has died

बांदा: बागै नदी में नहाते समय दो भाइयों समेत तीन लोग डूबे, एक की मौत, दो की तलाश जारी

Sun, 08 Nov 2026 05:49 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 08 Nov 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Three people, including two brothers, drowned while bathing in the Bagai River; one has died
मौके पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव के पास बागै नदी में रविवार को दोपहर नहाते समय दो भाइयों समेत तीन लोग डूब गए। हादसे में एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। नौगवां निवासी रिषभ उर्फ रीशू (19) अपने छोटे भाई अंश (16) और मौसेरे भाई अतर्रा के गोखिया गांव निवासी आशू (20) के साथ रविवार को दोपहर करीब तीन बजे बागै नदी में नहाने गए थे। नहाते समय रिषभ गहरे पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए अंश और आशू भी गहरे पानी में उतर गए, तीनों पानी में डूब गए।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण नदी किनारे पहुंच गए और कालिंजर पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और स्थानीय तैराकों ने नाव की मदद से तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद रिषभ को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस उसे सीएचसी नरैनी लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर राम शरण कुशवाहा ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष कालिंजर दारा सिंह ने बताया कि एक युवक को नरैनी सीएचसी में मृत घोषित किया गया है। शेष दो की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed