{"_id":"5ac7a36d4f1c1bb4618b5cbb","slug":"car-accident-in-agra-lucknow-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर की झपकी ने ली तीन की जान, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर की झपकी ने ली तीन की जान, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पलटी कार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सौरिख थानाक्षेत्र के ग्राम नगला वीरभान के पास तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में मां-बेटे और चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। कार सवार माता वैष्णो देवी के दर्शन कर इलाहाबाद लौट रहे थे।
इलाहाबाद के थाना अल्हापुर घावरागद्दी के मोहल्ला भारद्वाजपुरम निवासी आलोक शर्मा की पत्नी अनामिका शर्मा (52), पुत्र अमित उर्फ सुधांशु शर्मा (33), साढ़ू अल्हापुर निवासी कौशल दुबे की पत्नी कल्पना (48) व पुत्र पार्थ दुबे इनोवा कार से गुरुवार को माता वैष्णो देवी के दर्शन करने गए थे।
गाड़ी फाफामऊ निवासी विकास कुमार चला रहा था। शुक्रवार सुबह 8 बजे इलाहाबाद जाते समय जब वह लोग आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ग्राम नगला वीरभान के पास पहुंची, तभी चालक को झपकी आ गई। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा होते ही चीखपुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में अनामिका, उनका पुत्र सुधांशु व गाड़ी चालक विकास की मौके पर मौत हो गई, जबकि कल्पना व उनका बेटा पार्थ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों घायलों को मेडिकल कालेज तिर्वा रेफर किया गया है। इनोवा में एक बच्चा व उसकी मां गाजियाबाद में उतर गए थे। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को तलाश किया तो इसका खुलासा हुआ। हादसे में गंभीर घायल कल्पना दुबे ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी को रिश्तेदार बताया। देर शाम दोनों घायलों को लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रिफर कर दिया गया।