फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अहोई अष्टमी आज: महिलाएं अपनाएं ये पूजन विधि, सौभाग्य में बदल जाएगा संतान का दुर्भाग्य

Wed, 31 Oct 2018 09:59 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 31 Oct 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
Ahoi Ashtami 2018, know Timing and Puja vidhi
डेमो पिक
इस बार अहोई अष्टमी 31 अक्तूबर यानी आज है। इस दिन निर्जला व्रत रखकर महिलाएं संतान की लिए मंगल कामना करती हैं। अहोई अष्टमी पर विधि-विधान से किया गया पूजन विशेष फलदायी होता है। 

 
Ahoi Ashtami 2018, know Timing and Puja vidhi
डेमो पिक
आचार्य दीपक पांडेय ने बताया कि अहोई अष्टमी का व्रत करवाचौथ के चार दिन बाद और दीपावली से आठ दिन पहले रखा जाता है।
Ahoi Ashtami 2018, know Timing and Puja vidhi
डेमो पिक
हिंदू कलेंडर के अनुसार यह व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रखा जाता है। बुधवार को सुबह 11:09 बजे से अष्टमी शुरू होगी और एक नवंबर की सुबह 9:10 बजे खत्म होगी। इस दिन महिलाएं संतान की मंगल कामना के लिए पूजन कर व्रत भी रखती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है व्रत विधि

Ahoi Ashtami 2018, know Timing and Puja vidhi
डेमो पिक
सुबह उठकर स्नान करने और पूजा के समय ही पुत्र की लंबी अायु और सुखमय जीवन के लिए अहोई अष्टमी व्रत का संकल्प लिया जाता है। अनहोनी से बचाने वाली माता देवी पार्वती हैं इसलिए इस व्रत में माता पर्वती की पूजा की जाती है। अहोई माता की पूजा के लिए गेरू से दीवार पर अहोई माता के चित्र के साथ ही स्याहु और उसके सात पुत्रों की तस्वीर भी बनाई जाती है।
विज्ञापन
Ahoi Ashtami 2018, know Timing and Puja vidhi
डेमो पिक
माता जी के सामने चावल की कटोरी,  मूली, सिंघाड़ा अादि रखकर कहानी कही और सुनी जाती है। सुबह पूजा करते समय लोटे में पानी और उसके ऊपर करवे में पानी रखते हैं। दिवाली के दिन इस करवे का पानी पूरे घर में भी छिड़का जाता है। लोटे के पानी से शाम को चावल के साथ तारों को अर्घ्य दिया जाता है। अहोई पूजा में चांदी की अहोई बनाने का विधान है, जिसे स्याहु कहते हैं। स्याहु की पूजा रोली, अक्षत, दूध व भात से की जाती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed