फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस दिवाली मार्केट में आए रंग बदलने वाले 'लेजर टच' बर्तन, जानिए क्या है इनकी खासियत

Wed, 31 Oct 2018 08:34 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 31 Oct 2018 08:34 AM IST
सार

- बाजार में पहली बार आए लेजर टच स्टील के बर्तन
- रंग बदलने वाला गिलास, प्लास्टिक डिजाइन में स्टील के डिब्बे भी
 

विज्ञापन
Laser Touch utensil changing colors coming in the Diwali market
डेमो पिक
गिलास में ठंडा पानी भरा जाए और गिलास का रंग नीला और लाल हो जाए तो अचरज करने की जरूरत नहीं है। दिवाली के लिए सज रहे बर्तन बाजार में लेजर टच वाले बर्तन आए हैं। जो देखने में बेहद खूबसूरत हैं। इसमें की गई नक्काशी कभी फूल बर्तन पर किए जाते थे। इसके अलावा प्लास्टिक डिजाइन में आए स्टील के डिब्बे भी ग्राहकों को लुभा रहे हैं।
Laser Touch utensil changing colors coming in the Diwali market
डेमो पिक
कानपुर शहर के भूसाटोली और हूलागंज बर्तन बाजार में कारोबारी रवींद्र कुमार वर्मा ने बताया कि लेजर टच स्टील के बर्तन पहली बार बाजार में आए हैं। लेजर से डिजाइन बनाने के दौरान नीला और लाल रंग का उपयोग किया गया है।
 
Laser Touch utensil changing colors coming in the Diwali market
डेमो पिक
जब इसमें ठंडा पानी डाला जाता है। तो वह उसी रंग में चमकने लगता है। छह पीस वाले गिलास की कीमत 350 रुपये है। इसमें जीएसटी भी शामिल है। उनके मुताबिक पानी जितना ठंडा होगा उतना ही रंग और गाढ़ा दिखेगा। जल्द ही गर्म पानी या चाय डालने पर रंग बदलने वाले बर्तन भी बाजार में आएंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Laser Touch utensil changing colors coming in the Diwali market
डेमो पिक
इसके अलावा बाजार में कांच लुक वाली स्टील की कटोरी है। जो दूर से देखने पर बिल्कुल कांच जैसी दिखती है। इसकी कीमत 350 रुपये प्रति किलो है। इसके अलावा एंटीक पूजा-थाली भी है। इसमें गणेश और लक्ष्मी का चित्र उकेरा गया है। थाली की कीमत प्रति पीस 250 रुपये है। इसी तरह प्लास्टिक जैसे दिखने वाले स्टील के डिब्बे बाजार में आए हैं। जो देखने में बहुत खूबसूरत हैं।
 
विज्ञापन
Laser Touch utensil changing colors coming in the Diwali market
डेमो पिक
कानपुर बर्तन बाजार के अध्यक्ष ईश्वर चंद्र वर्मा ने बताया कि सिल्वर, गोल्डन टच स्टील के बर्तन के बाद अब टूल टच बर्तन बाजार में हैं। जिनका लुक बेहद शानदार होता है। इसमें चाय के कप सबसे ज्यादा पंसद किए जा रहे हैं। उनके मुताबिक रॉ मैटीरियल महंगा होने से प्रति किलो स्टील के भाव 10 रुपये किलो तक चढ़े हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed