फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The daughter was thrown into the drain as soon as she was born and died.

Kannauj News: बेटी को पैदा होते ही नाली में फेंक दिया़, माैत

Tue, 02 Dec 2025 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
The daughter was thrown into the drain as soon as she was born and died.
सौरिख (कन्नौज)। बेटियों को देवी का दर्जा देने वाले इसी समाज एक बेटी को जन्म लेते ही नाली में फेंक दिया गया। हाथ से नाल तोड़े जाने से नवजात की माैत हो गई। यह घटना समाज की उस सोच पर सवाल खड़ा करती है जो बेटियों के लिए तरह-तरह की योजनाओं का दम भरती है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे ग्राम हुसेपुर तुर्कन में जब लोगों ने एक नवजात बच्ची को नाली में पड़ा देखा, तो हर आंख नम हो गई। बच्ची की सांसें चलती हुई महसूस हुईं, जिसने लोगों में उसे बचाने की आखिरी उम्मीद जगा दी। मानवता दिखाते हुए ग्रामीण तुरंत उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम दुनिया में आने के चंद पलों बाद ही, अपने ही जन्मदाताओं की क्रूरता के कारण जिंदगी की जंग हार गई। वहां मौजूद हर शख्स, इस हृदयहीन कृत्य के लिए बच्ची को बहाने वाले निर्दयी माता-पिता को कोस रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों का कहना है कि लोग यह जानते हैं कि यह किसकी बच्ची है, लेकिन डर से सभी चुप हैं। कुछ लोग इसे किसी कुंवारी मां का कृत्य बता रहे हैं, तो अधिकतर लोग यही मान रहे हैं कि सिर्फ बेटी पैदा होने के कारण इस मासूम को नाली के गंदे पानी में फेंक दिया गया। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही इस मानवता विरोधी अपराध का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नर्स बोली- हाथ से तोड़ी गई थी नाल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्टाफ नर्स प्रतिज्ञा पाल ने बच्ची का एनआईसीयू में रेडिएंट वार्मर में इलाज किया। उन्होंने बताया कि बच्ची की नाल को हाथ से तोड़ा गया था, जिस कारण रक्तस्राव अधिक हो गया और इससे उसकी जान चली गई। जिस समय वह अस्पताल लाई गई, तब वह जीवित थी, लेकिन कुछ देर बाद ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed