{"_id":"5c5dde48bdec22121f030981","slug":"111549655624-jhansi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लैट के नाम पर पूर्व मंत्री के चार लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लैट के नाम पर पूर्व मंत्री के चार लाख हड़पे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्लैट के नाम पर पूर्व मंत्री के चार लाख हड़पे
झांसी। नोएडा में फ्लैट बुक कराने के लिए दिए गए चार लाख रुपये एक कंपनी के चार पदाधिकारियों ने हड़प लिए। पूर्व मंत्री को कोई फ्लैट नहीं दिया गया। रुपये वापस मांगने पर एक चेक दे दिया जो बाउंस हो गया। इस मामले में उन्होंने चार लोगों के खिलाफ नवाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नवाबाद थाने में दी तहरीर में सिविल लाइन निवासी पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला ने बताया कि दो साल पहले वर्धमान ग्रुप सेंटर ने जीवनशाह के पास अपना कार्यालय खोला था। कंपनी किस्तों में फ्लैट बनाकर देने का दावा करती थी। वह कंपनी कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में गए थे। योजना पसंद आने पर उन्होंने नोएडा में फ्लैट के लिए चार लाख रुपये जमा कर दिए। दो साल बाद पता लगा कि कंपनी सिर्फ उनको गुमराह कर रही है तो उन्होंने अपना पैसा वापस मांगा। कंपनी ने उनको चेक दे दिया, लेकिन वह बाउंस हो गया। पुलिस ने कंपनी निदेशक हरेंद्र वशिष्ठ, आनंद गुप्ता, राजीव वर्मा और कर्मचारी वैशाली कौल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।