फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi: Case registered against wife for criminal breach of trust

Jhansi: आपराधिक विश्वासघात के आरोप में पत्नी के खिलाफ केस दर्ज, प्रेमी को छोड़ने को राजी नहीं हुई विवाहिता

Fri, 28 Aug 2026 02:26 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 28 Aug 2026 02:26 AM IST
सार

पुलिस ने पति की तहरीर पर पत्नी के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस मामले में उसके पिता एवं अज्ञात प्रेमी को भी आरोपी बनाया है। 

विज्ञापन
Jhansi: Case registered against wife for criminal breach of trust
थाना चिरगांव - फोटो : संवाद

विस्तार

तालाबपुरा गांव के चर्चित पति-पत्नी के विवाद मामले में बृहस्पतिवार को चिरगांव पुलिस ने पति राजेश प्रजापति की तहरीर पर पत्नी अभिलाषा के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली। इस मामले में उसके पिता एवं अज्ञात प्रेमी को भी आरोपी बनाया है। आरोप है कि पत्नी चाय में नींद की दवा मिलाकर पिलाती थी। सोने के जेवरात भी प्रेमी के हवाले कर दिए। पुलिस अब नए सिरे से जांच कर रही है। उधर, दर्ज होने के बाद अभिलाषा पति के साथ रहने के लिए राजी नहीं है।
विज्ञापन


मोबाइल की रिकॉर्डिंग से चला प्रेम संबंध का पता
थाना चिरगांव के तालाबपुरा गांव निवासी राजेश प्रजापति ने मंगलवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर पत्नी के खिलाफ चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उसने पुलिस को बताया कि 24 जून को उसकी शादी दतिया जिले के भांडेर निवासी अभिलाषा से हुई थी। शादी के एक माह बाद ही उसे पत्नी पर शक होने लगा। उसके शरीर में हल्कापन, चक्कर और नींद आने लगी। पत्नी चाय में नींद की गोलियां मिला देती थी। पत्नी के मोबाइल की रिकॉर्डिंग सुनने पर पत्नी के प्रेम संबंध का पता चला। पत्नी ने जेवर अपने प्रेमी को दे दिए। आरोप है एक दिन कमरे में उसकी पत्नी अभिलाषा अपने प्रेमी के साथ मिली। मामला खुलने के बाद पत्नी भी पति के साथ रहने को राजी नहीं हुई। उसके बाद से यह मामला सुर्खियों में है। उधर, पुलिस भी हरकत में आ गई।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस
थाना प्रभारी बलिराज शाही के मुताबिक राजेश की तहरीर पर अभिलाषा समेत तीन के खिलाफ आपराधिक विश्वासघात, जहर या नशीले पदार्थ का इस्तेमाल करने, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed