फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग

आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग

Wed, 06 Feb 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग

विज्ञापन
बदलापुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के कोल्हुआ की निशा देवी पत्नी सुनील कुमार की प्रसव के दौरान गत दिनों हुई मौत के बाद से मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को मृतका के परिजनों ने युवक कांग्रेस के समर्थन में एसडीएम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश को पत्रक सौंपा। जिसमें घटना के मुख्य आरोपी तथाकथित चिकित्सक और आशा कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने की मांग की गई। युवक कांग्रेस के शार्दुल सम्राट ने कहा कि यदि आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो पुलिस के खिलाफ तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। एसडीएम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश ने प्रभारी निरीक्षक महराजगंज को पत्रक देते हुए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। इस मौके पर मुन्नी देवी, लालती देवी , इन्द्रावती , सुदामा वंदना, कंचन, मीरा , उर्मीला , इन्द्रावती, मालती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed