फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Tractor trolley falls into canal, Four family members die

ट्रैक्टर ट्राली नहर में गिरी, परिवार के चार की मौत

Sun, 22 Jul 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sun, 22 Jul 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley falls into canal, Four family members die
नहर में गिरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकालने का प्रयास करते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala

झांसी के समथर थाने के लुहारी गांव निवासी दिनेश (32) पुत्र हरदास अपनी ट्रैक्टर ट्राली से परिवार के 18 लोगों के साथ जालौन के कैलिया थाना क्षेत्र के धौरपुर गांव स्थित मंदिर में आषाढ़ी पूजन के लिए आ रहे थे। ट्रैक्टर दिनेश खुद चला रहे थे। कैलिया क्षेत्र के पीपरी और कुदइया गांव के बीच स्टीयरिंग फेल हो गई। इससे ट्रैक्टर ट्राली बेकाबू होकर बेतवा नहर में गिर गई।

विज्ञापन


हादसा देख मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए बचाव कार्य शुरू कर दिया। आसपास के गांवों के लोग भी आ गए। सभी ने ट्रैक्टर ट्राली को सीधा किया। तब तक ट्रैक्टर मालिक दिनेश (32) पुत्र हरदास, उनकी पत्नी मालती (28), भतीजी वैष्णवी (12) पुत्री वीरेंद्र जाटव की मौत हो चुकी थी। दिनेश की बहू छाया (22) पत्नी अरविंद, रामप्रताप पुत्र हरदास, पुष्पा पत्नी रामप्रताप, वीरेंद्र पुत्र रामदास, सरोज पत्नी वीरेंद्र, फूलारानी पत्नी हरदास, प्रियम पुत्री रामप्रताप, विवेक पुत्र रामप्रताप और मयंक (6) पुत्र अरविंद आदि गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने एंबुलेंस से सभी घायलों को कोंच सीएचसी भेजा, पर रास्ते में छाया की भी मौत हो गई। हादसे की जानकारी पाकर एसडीएम लल्लनराम, नायब तहसीलदार राकेश राजपूत भी पहुंचे। फूलारानी व मयंक की हालत ज्यादा गंभीर होने पर झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed