फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   किसान के घर छह लाख की चोरी

किसान के घर छह लाख की चोरी

Wed, 06 Feb 2019 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
किसान के घर छह लाख की चोरी
बंगरा (जालौन)। चोरों ने किसान के घर में घुसकर जेवर नगदी सहित छह लाख रुपये का माल पार कर दिया। गृहस्वामी घर के बाहरी कमरे में सोता रहा और चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और ताले तोड़कर तिजोरी व बक्सों में रखा माल समेट ले गए। गृहस्वामी की सूचना पर पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन


माधौगढ़ कोतवाली के अहेता गांव निवासी मनमोहन तिवारी ने बताया कि सोमवार की रात वह अपने घर के मुख्य दरवाजे के पास बने कमरे में पत्नी मुन्नी सहित सो रहे थे। तभी चोर घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर आ गए और तिजोरी व बक्सों के ताले तोड़कर 12 तोला सोने के जेवरात हार चूड़ी, जंजीर, टाप्स, झुमकी सहित 1 किलो चांदी के जेवर बिछुआ, पायल, 25 सिक्के व अस्सी हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


घर के कमरों में लगे पांच ताले भी चोरों ने तोड़ डाले और ताले भी अपने साथ ले गए। सुबह जब वह जागे तो तिजोरी व बक्सों के कुंडे टूटे पड़े थए और सामान बिखरा था। घटना की जानकारी उन्होंने थाना माधौगढ़ व पुलिस चौकी बंगरा को दी। चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed